लेना चाहते है दोस्तों के साथ बरसात का मजा, घूमने के लिए जाए इन जगहों पर

बरसात के इस मौसम में घूमने की चाहत सभी की होती हैं, खासतौर से अपने दोस्तों के साथ घूमने का इन दिनों का अलग ही मजा होता हैं। आणि भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर दोस्तों के साथ समय बिताने की चाह होती है। ऐसे में घूमने के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाना चाहिए जो आपकी घूमने का पूरा मजा दे और दोस्ती को ओर भी मजबूत करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए है जिनकी मदद से बरसात के इन दिनों का मजा ओर भी बढ़ जाएगा। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

कक्काबे
कर्नाटक के कक्काबे में जाकर आप दोस्तों के साथ मानसून का मजा ले सकते हैं। अगर आप प्रकृति का सौंदर्य देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए मानसून के दौरान बेहतर स्थान है। यहां पहुंचने के बाद लगेगा कि आप धरती के स्वर्ग पहुंच गए है।

शोजा
हिमाचल प्रदेश में शोजा नाम का एक छोटा सा इलाका है। इस इलाके के चारों तरफ पहाड़ होने के चलते यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। दोस्तों के साथ मानसून में शोजा आने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा शोजा के वाटरफॉल प्वाइंट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। यहां आकर ऐसा लगेगा कि आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं।

देवप्रयाग
अलकनंदा और भागीरथी के महासंगम का देवप्रयाग पूरी दुनिया में मशहूर है। वहीं दोस्तों के साथ देवप्रयाग मानसून का मजा लेने की सबसे अच्छी जगह बन सकता है। देवप्रयाग के बारे में कहा जाता है कि अलकनंदा बहुत कम आवाज करती है और भागीरथी अधिक आवाज करते हुए बहती है। इसलिए भागीरथी नदी को सास तथा अलकनंदा नदी को बहू माना जाता है।

मुन्नार
मानसून के मौसम में दोस्तों के साथ केरल के मुन्नार जाने का प्लान बना सकते हैं। मानसून के समय यहां का नजारा बहुत खुशनुमा होता है। मुन्नार में चारों तरफ फैली हरियाली काफी सुकून का अहसास कराती है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसी विशेष जगहों पर जा सकते है।

माजुली
दोस्तों के साथ मानसून में असम के माजुली की ट्रिप पर आप जा सकते हैं। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी का द्वीप होने के लिए जाना जाता है। अगर आप इस तरह के स्थानों को देखना चाहते हैं तो यहां मानसून में जाना सबसे सही समय है।