Dussehra 2019: मुंबई में इन जगहों पर ले रावण दहन का आनंद, किया जाता है भव्य आयोजन

आज पूरे देशभर में रावण-दहन किया जाना हैं जिसकी धूम सुबह से ही देखी जा सकती हैं। हांलाकि यह धूम नवरात्रि के प्रारंभ से ही हो जाती हैं क्योंकि नवरात्रि (Navratri) के इन नौ दिनों में रामलीला का मंचन किया जाता हैं और विजयादशमी के दिन अधर्म पर धर्म की जीत को दर्शाने के लिए रावण दहन (Ravan Dahan) किया जाता हैं। पूरे देशभर में इसके आयोजन किए जाते हैं। आज हम आपको देश की माया नगरी मुंबई (Mumbai) की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर आप रावण दहन के भव्य आयोजन का आनंद ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

छत्रपती शिवाजी मैदान, विक्रोली

पार्क साईट के छत्रपती शिवाजी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां श्री रामलीला उत्सव समिति इस कार्यक्रम का आयोजन करती है और पिछले 50 सालों से यह आयोजन करता आ रहा है।

शिवाजी राजे स्पोर्ट्स ग्राउंड, मलाड

रामलीला प्रचार समिति साल 1982 के बाद से लगातार यहां रामलीला का आयोजन कर रही है। यहां आप रावण के पुतले का दहन भी होता है।

गिरगांव, चौपाटी

यहां समुद्र तट के किनारे आयोजित होने वाली रामलिला काफी फेमस है। रामलीला का समापन रावण दहन के साथ होता है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटते हैं।

इन स्थानों के अलावा भी मुंबई के कई स्थानों पर रामलीला और रावण दहन का चेंबूर के गांधी मैदान और नवजीवन सोसायटी, कॉटन ग्रीन के राम मंदिर, दादर के शिवाजी पार्क, खार जीमखाना, घाटकोपर पश्चिम के मानेकलाल एस्टेट में भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया है।