ये अजब रेस्टोरेंट्स पूरे भारत में हो रहे लोकप्रिय, विविधता ही इनकी विशेषता

भारत विविधताओं से भरा हुआ है। यहां हर चीज मे आपको विविधता देखने को मिल जायेगी। रेस्टोरेंट्स,होटल व कैफे भी इनसे अछूते नहीं हैं।आइये जानते हैं ऐसे अजब गजब रेस्टोरेंट्स के बारे में।

तिहाड फूड कोर्ट

दिल्ली का तिहाड़ जेल पूरे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल कैंपस है। जेल कैंपस में फूड कोर्ट इसी का एक हिस्सा है। यहाँ के कैदी ही फूड कोर्ट के वेटर हैं और अन्य स्टाफ भी। स्टाफ के विनम्र व्यवहार के चलते यह धीरे धीरे पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है।

हाइजैक कैफे

अहमदाबाद में स्थित इस कैफे मेंकस्टमर को फूड के साथ अहमदाबाद की सैर भी कराई जाती है। यह यात्रा एक या दो घंटे की हो सकती है। यात्रा के साथ कस्टमर को अच्छे फूड के टेस्ट के साथ अहमदाबाद के कई नज़ारे भी देखने मिलते हैं।

क्रॉस कैफे

रेस्टोरेंट को हिटलर से प्रेरित हो कर बनाया गया था। नाजियों के स्वास्तिक को डेकोर का हिस्सा बनाया गया।यहां का इंटीरियर नाजी शासन से बहुत प्रेरित है।

सेवा कैफे

इस रेस्टोरेंट का जैसा नाम है वैसा ही काम भी है। यहाँ जाने वाले ग्राहकों का पूजा की थाली से तिलक लगाकर स्‍वागत किया जाता है। इस रेस्‍टोरेंट की खास बात यह है कि यहाँ खाना खाने के बाद बिल नही दिया जाता बल्कि बिल की जगह यहाँ पर ग्राहकों को खाली लिफाफा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि लिफाफे में आप जो भी किमत रखना चाहे रख सकते है चाहे वह कम हो या ज्‍यादा। इस रेस्‍टोरेंट को पूरी तरह से घर जैसा बनाया गया है। आप चाहे तो यहाँ पर आप इस कैफे में मदद भी कर सकते है, जैसे खाना बनाना या साफ-सफाई करना आदि। इसीलिए इसका नाम रखा गया है सेवा कैफे।

फिरंगी ढाबा

ऑटो रिक्शा हमारे भारत देश की एक जरूरत है। ऑटो रिक्शा भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में अहम स्थान रखते हैं, मुम्बई में एक रेस्‍टोरेंट ऐसा भी है जो ऑटो रिक्शा में चलता है। जिसका नाम है फिरंगी ढाबा। यह फिरंगी ढाबा अंधेरी में स्थित है। मुंबई के फिरंगी ढाबा एक संकल्पना को बहुत ही खूबसूरती के साथ अपनाया है। फिरंगी ढाबा की साज-सजा पूरी तरह से भारतीय तरीके के साथ कि गई है। फ़िरंगी ढाबा पारंपरिक हिमाचल व्यंजनों के साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ पूर्ण है। अगर आप खाने के साथ एक अलग तरह का अनुभव लेना चाहते है तो आपको फिरंगी ढाबा में ऑटो में बैठकर स्‍वादिस्‍ट खाने का मजा लेना चाहिए