बरसात में भूलकर भी ना बनाए इन 4 जगहों पर घूमने का प्लान, सावन का मजा हो जाएगा किरकिरा

मॉनसून का समय आ चुका हैं और इन दिनों में सभी की चाहत होती है कि घूमने के लिए जाया जाए और अपने इन दिनों को यादगार बनाया जाए। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी होता हैं सही जगह का चुनाव किया जाए और प्राकृतिक नजारों का मजा लिया जाए। मॉनसून के समय में गलत जगह का चुनाव आपको परेशानी में डाल सकता हैं और पूरा मजा किरकिरा कर सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां मॉनसून के दिनों में घूमने जाना बड़ी भूल होगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

उत्तराखंड
उत्तराखंड में बारिश के मौसम में जाना बेहद रिस्की होता है। बादल फटने और लैंडस्लाइड के लिए यह देश का सबसे प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। बारिश के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ों पर जाना भी एवॉइड करें।

सिक्किम
देश की खूबसूरत जगहों में शुमार सिक्किम के चर्चे आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन बारिश के मौसम में यहां का हाल भी बुरा हो जाता है। सड़कें घूमने लायक नहीं रहती।

चेन्नई
बारिश के मौसम में चेन्नई जाना आपके लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है। इस मौसम में यहां बाढ़ जैसी हालत हो जाती है। सड़कों पर इतना पानी भर जाता है कि एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में भी दिक्कत होती है। इसलिए अगर आप चेन्नई का प्लान कर रहे हैं तो मानसून के बाद का करें।

मुंबई
मुंबई का हाल भी चेन्नई जैसा ही होता है। आपने खबरों में भी मुंबई की बारिश के बहुत चर्चे सुने होंगे। ऐसे में मुंबई के प्लान को थोड़ा आगे शिफ्ट करें और अभी किसी और जगह घूमने जाने का प्लान करें।