खतरनाक पर रोमांचक भरा, 164 फ़ीट की ऊँचाई पर बना यह झूला

प्रकृति के भी रूप भी निराले है कहीं प्रकृति डराती है तो कहीं लुभाती है। दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह है जहाँ लोग प्रकृति की गोद में मनोरंजन का आनंद उठाते हैं। जी हाँ कुछ ऐसी जगहें है जो खतरनाक भी है और जहाँ लोग मनोरंजन का लुत्फ़ उठाते हैं।

इसी तरह की एक जगह है जहाँ लोग 164 फ़ीट की ऊँचाई पर झूले का आनंद उठा रहे है। यह जगह स्तिथ है इतालियन डोलोमीटस के मोटे पाना में। यहाँ यह झूला लगभग 164 फ़ीट की ऊँचाई पर बना है और अपने रंगबिरंगे होने के कारण इंद्रधनुष सा जान पड़ता है।

झूले के निर्माण का कारण

यह झूला ऐतिहासिक कहानियों को ध्यान में रख कर निर्मित किया गया है।यहाँ पंक्ति में लगे 17 झूले प्रथम विश्व युद्ध के युवा सैनिको को शुक्रिया अदा करने व शांति के प्रतिक के लिए स्थापित किये गए हैं। अव्वल दर्जे के एथलीट यहाँ रात में समय बिताने आते हैं।लोग यहाँ 2 घंटे तक बैठे रहते हैं।

सबेस्टियन वहलहुएटर नमक फोटोग्राफर के अनुसार इस तरह का झूला 3 लोगो की सोच से निर्मित हुआ है व यह अजीबो गरीब प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे अलग व अच्छा अनुभव हो। यह झूला ओपन एयर म्युसियम के नाम से जाना जाता है। यह झूला प्रथम विश्व युद्ध के युवा सेनानियों की याद में बनाया गया है।