सीने में उठने वाली जलन से है परेशान, ले इन आसान उपायों की मदद

अक्सर देखा गया है कि एसिडिटी होने पर कई बार सीने में जलन होने लगती हैं, जो कि थोड़ी देर बाद शांत हो जाती हैं। हांलाकि दिखने में तो यह एक आम समस्या लगती है लेकिन बार-बार ऐसा होने पर यह गंभीर समस्या का कारण बन सकती हैं। सीने में उठने वाली जलन कई बाड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में इस जलन को शांत करने के उपाय करने की जरूरत हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको सीने की इस जलन से आराम दिला सकती हैं।

* सेब का सिरका : 1 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद को आधा गिलास पानी में मिलाकर पीएं।

* दूध : रात को सोने से पहले बिना चीनी 1 गिलास दूध का सेवन करें।

* पीली सरसों : लस्सी में चुटकी भर सरसों का पाउडर डालकर पीएं।

* एलोवेरा का जूस : खाना खाने से आधा घंटा पहले एलोवेरा के जूस का पीएं।

* सेब : रोजाना 1 सेब का जरूर खाएं, इससे सीने की जलन से आराम मिलता है।