बॉलीवुड सितारों को बहुत पसंद आती हैं ये 10 विदेशी जगहें, जानें उनकी हॉलिडे ड्रीम लोकेशन

घूमना सभी को पसंद होता हैं फिर वह चाहे कोई आम इंसान हो या सेलेब्रिटी। घूमने जब भी जाते हैं तो लोग वहां की यादों को तस्वीरों में कैद कर लेते हैं। ऐसी ही तस्वीरें बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी अपने सोशल मीडिया पर डालते हैं। अपनी बिजी लाइफस्टाइल से आराम पाने के लिए बॉलीवुड सितारें भी हॉलिडे मनाने अपनी ड्रीम लोकेशन पर पहुंचते हैं। फ़िल्मी सितारे भी फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी छुट्टियों के दिन बिताने के लिए कुछ खास जगह चुनते है। आज हम आपको उन विदेशी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अक्सर आपके फिल्मी सितारे जाया करते हैं। अगर आप भी घूमने जाना चाहते हैं तो बॉलीवुड सितारों की इन पसंदीदा जगहों का चुनाव कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

टस्कनी

यूरोप का एक ऐसा राज्य जहां लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इटली में स्थित टस्कनी शहर के बारे में। समुद्र के किनारे स्थित यह शहर एक नहीं बल्कि कई अचंभित कर देने वाली जगहों के लिए फेमस है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इटली के टस्कनी में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भी इटली में ही हुई थी।

लंदन

किंग खान के सबसे सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में लंदन सबसे ऊपर आता है। शाहरुख खान अपनी वेकेशन्स के लिए यहां जाना बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें, किंग खान अक्सर यहां गर्मियों की छुट्टियां स्पेंड करने के लिए फैमिली के साथ जरूर आते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको ये भी बता दें कि शाहरुख खान का लंदन में अपना एक आलीशान घर भी है।

दुबई

सलमान खान के प्रिय पर्यटन स्थानों में दुबई सबसे ज्यादा आकर्षक स्थान है। सलमान खान दुबई के शानदार क्लबों में अपने परिवार के साथ पार्टी करने जाते है। इसके अलावा सलमान खान पनवेल में रहना बहुत पसंद करते है जहां उनका अपना फार्म हाउस है। दुबई मौज मस्ती के लिए बहुत ही लोकप्रिय स्थान है, जहाँ लोग खाना-पीना और शोपिंग करना बहुत पसंद करते है।

न्यूयॉर्क

अमेरिका का एक ऐसा शहर जहां लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। बॉलीवुड के सबसे प्यारे न्यूली मैरिड कपल, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूत तस्वीरें डालते रहते हैं। आजकल ये कपल, न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहा है। अपने काम से दोनों ने कुछ समय निकालकर एक शार्ट वेकेशन को समय देना जरूरी समझा है।

स्विट्जरलैंड

यूरोप का एक ऐसा देश जहां घूमने का सपना लगभग हर भारतीय को होता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड सितारे भी स्विट्जरलैंड में घूमना बहुत पसंद करते हैं। यहां बचना ऐ हसीनो, चोरी-चोरी, डॉन, कलयुग आदि कई फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी जा चुके हैं। फिल्म शूटिंग के अलावा घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। फ़िल्मी सितारों में मशहूर डांसर और अभिनेता ऋतिक रोशन के प्रिय पर्यटक स्थलों में स्विट्ज़रलैंड सबसे पसंदीदा जगह है। स्विट्ज़रलैंड में ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ छुट्टियाँ मनाना और मौज मस्ती करना बहुत पसंद करते है।

कनाडा

अक्षय कुमार की सबसे पसंदीदा जगहों में कनाडा सबसे ऊपर आता है। अक्षय कुमार के पास कनाडा देश की नागरिकता भी है। वह अपने परिवार वालों के साथ अक्सर इस देश में घूमने के लिए आते रहते हैं। कनाडा का टोरंटो और वैंकोवर अक्षय कुमार की खूबसूरत जगहों में से एक हैं।

प्राग

दुनिया का एक ऐसा देश जहां सिर्फ मैं और आप ही नहीं बल्कि हर कोई घूमने जाने के लिए सोचता है। यह देश इस कदर खूबसूरत है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण, परणीती चोपड़ा जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

ग्रीस

लगभग चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ ग्रीस एक ऐसा देश है जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। समुद्र के नीले पानी और और नीले गुम्बज़ के रूप में फेमस ग्रीस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन भी है। ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला और भाग्यश्री आदि कई सेलिब्रिटीज को ग्रीस में घूमते हुए देखा जा चुका है।

थाईलैंड

प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में बेहद फेमस है। देसी गर्ल से फेमस प्रियनका को समुद्री तटों से बेहद लगाव है। वे अपनी छुट्टियां अक्सर थाईलैंड के आइलैंड में बिताना पसंद करती हैं। थाईलैंड एक ऐसी जगह है, जो अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए लोकप्रिय है।

पेरिस

कंगना रनौत बॉलीवुड की रोमांटिक क्वीन कहलाती है। खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत को पेरिस बहुत पसंद है जोकि इनके प्रिय पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर है। पेरिस के एफिल टॉवर, नोट्रे डेम कैथेड्रल और संग्रहालय पेरिस के आकर्षण का केंद्र बने हुए है जोकि पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करते है। पेरिस के अलावा इटली भी कंगना को बहुत पसंद है जहाँ वह अपनों से दूर सिर्फ मौज मस्ती के लिए आती है।