करना चाहते हैं बॉलीवुड सितारों का दीदार, मुंबई की ये लोकेशन पूरी कर सकती है आपकी ख्वाहिश

हमारे देश के सिनेमा जगत ने ऐसे कई सितारे दिए हैं जिनके दीदार के लिए लोग तरसते हैं और घंटों तक उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए खड़े रहते हैं। हर प्रशंसक की ख्वाहिश होती है कि वह अपने चहेते सितारों से मिले और उनका दीदार कर सकें। हांलाकि यह बहुत मुश्किल होता हैं क्योंकि बॉलीवुड स्टार्स की सिक्यूरिटी के चलते वे आसानी से नहीं मिल पाते है। लेकिन हाँ, अगर आप चाहे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं क्योंकि मुंबई की कुछ ऐसी लोकेशन है जहाँ पर अक्सर कई बॉलीवुड सितारे शूटिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं मुंबई कि इन लोकेशन के बारे में।

अक्सा बीच
अक्सा बीच हमेशा मुंबई के लोगों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल रहा है। यहां पर गर्मी के दिनों में बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। फिल्म और टीवी निदेशकों की पसंदीदा लोकेशन में से एक है। यहां पर अक्‍सर अभिनेता अभिनेत्री बिलकुल आराम से घूमते रहते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया
मुंबई में भारतीय इतिहास का चेहरा, गेटवे ऑफ इंडिया शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक माना जाता है। ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व, अरबी सागर के अनेदखे दृश्यों, अद्भुत भीड़, और सामान बेचने वाले विक्रेताओं के सीन शूट करने के ल‍िए यह जगह काफी अच्‍छी मानी जाती है।

जुहू बीच
मुंबई में 10 सबसे लोकप्रिय शूटिंग स्थानों की सूची जुहू बीच जि‍क्र न हो तो मजा नहीं आएगा। यहां की खूबसूरती लोगों का दिल छू लेने वाली है। शूटिंग के लिए यहां पर फिल्म मेकर्स और एक्‍टर एक्‍ट्रेस का यहां पर आना जाना लगा रहता है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है। यह मध्‍य रेलवे भारत का मुख्यालय भी है। लंबे समय से खो चुके प्रेमियों के पुनर्मिलन के लिए है यह एक उपयुक्‍त स्‍थान माना जाता है। यहां पर बॉलीवुड स्‍टार आसानी से घूमते देखे जा सकते हैं।

मरीन ड्राइव
यह मुम्बई में सबसे ज्यादा शूटिंग वाले शूटिंग स्थलों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 3 कि‍लोमीटर है। यहां पर ताजा हवा, धूप, गोधूलि और खूबसूरत आकाश आदि को गंभीरता से दि‍खाने वाले सीन शूट होते हैं। यहां सड़क के किनारों में खजूर के पेड़ आदि देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।