दुनिया के 5 सबसे बड़े जानवर

दुनिया में हमें कई तरह के जानवर देखने को मिलते हैं। कुछ छोटे, मोटे, अजीब, विषैले आदि। जानवरों की कई प्रजातियाँ होती हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते। कई लोगों को जानवरों से इतना प्यार होता है कि वो उनसे डरे बिना ही उनके पास जाने की कोशिश करते हैं, चाहे वो हिंसक हो या कोई ओर। आज हम आपके लिए लेकर आये कुछ ऐसे जानवर जो कि दुनिया के सबसे बड़े जानवर की श्रेणी में आते हैं। इनमें से कुछ उड़ने वाले है तो कुछ जलीय जीव भी। तो चलिए जानते हैं बड़े जानवरों में किन जानवरों का नाम सबसे ऊपर आता हैं

* ब्लू व्हेल :

ब्लू व्हेल समुद्र में पाई जाने वाली मछली है जो स्तनधारी जीव है, वर्तमान में इसे दुनिया के सबसे बड़े जानवर के सूचि में सबसे उप्पर रखा गया है। इसकी लम्बाई लगभग 30 मीटर या 98 फीट तक होती है। और इसके वजन अबी तक के रिकॉर्ड के अनुसार 1,73,000 kg टन दर्ज किया गया है, पर average weight 140,000 kg होता है। इसकी शारीरिक संरचना पतला और लम्बा होता है और इसकी त्वचा नीले रंग के साथ अन्य रंगों के प्रभाव आसानी से नजर आते है। ब्लू व्हेल के औसत लाइफ 80-100 साल होती है। इस प्रजाति को आप हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में आसानी से देख सकते है।

* Colossal Squid :

Squid एक प्रकार का जलीय जीव है, आज इसके कई प्रजाति मिलते है परन्तु Colossal Squid सबसे बड़ा squid है और साथ ही blue whale के बाद इसे वर्तमान में इसे विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जानवर का दर्जा दिया गया है। इसको लम्बाई 12 से 14 मीटर अर्थात 39-46 फीट तक होता है। और इसका वजन लगभग 750 किलो तक होता है। इसकी शारीरिक संरचना थोडा अलग होती है। इसका शरीर गोल और लम्बा बेलनाकार होता है और इसके सभी हाँथ आपस में छोटे दांत के सहायता से जुड़े होते है।

* अफ्रीकन हाथी :

हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। आज हाथी ज़मीन का सबसे बड़ा जीव है। हाथी का गर्भ काल 22 महीनों का होता है, जो कि ज़मीनी जीवों में सबसे लम्बा है। जन्म के समय हाथी का बच्चा क़रीब 105 किलो का होता है। हाथी अमूमन 70 से 80 वर्ष तक जीवित रहता है।

* जिराफ :

अफ़्रीका के जंगलों मे पाया जाने वाला एक शाकाहारी पशु है। यह सभी थलीय पशुओं मे सबसे ऊँचा होता है तथा जुगाली करने वाला सबसे बड़ा जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम ऊँट जैसे मुँह तथा तेंदुए जैसी त्वचा के कारण पड़ा है। जिराफ़ अपनी लंबी गर्दन तथा टांगें और अपने विशिष्ट सींगों के लिये भी जाना जाता है। यह औसतन 5-6 मीटर ऊँचा होता है तथा नर का औसतन वज़न 1200 किलो और मादा का 830 किलो होता है।

* ब्राउन भालू :

जिराफ के बाद विश्व के सबसे बड़े जानवर के श्रेणी में अगर कोई जानवर आता है तो वो है Brown Bear, जी हा यह तो भालू के प्रजाति में सबसे बड़ा है ही साथ ही बड़े जानवर की श्रेणी में भी अपनी जगह बना रखी है। Brown Bear मुख्यतः एशिया, यूरोप, अमेरिका के साथ साथ और भी कई देशो में पाए जाते है। भूरे भालू दिखने में खूंखार लगते है। एक व्यस्क भालू की उच्चाई 70 से 150 cm तक होती है और इनका भार लगभग 600 kg तक होता है।