सस्ते दामों की शॉपिंग के लिए जाने जाते है मुंबई के ये थोक बाजार, दूर-दूर से आते हैं लोग यहां खरीददारी करने

सपनों की धरती मुंबई सभी के सपने पूरी करती हैं बस जरूरत होती हैं शिद्दत और मेहनत की। कहते हैं मुंबई में सबकुछ बहुत मंहंगा हैं। लेकिन आज भी कुछ बाजार ऐसे हैं जहां आपका काम सस्ते में हो सकता हैं और बचत भी होगी। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के कुछ ऐसे बाजार की जानकारी देने जा रहे हैं जो सस्ते दामों की शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं और यहां खरीददारी करने लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। कम पैसों में आपकी मर्जी के सामान इन बाजारों में आसानी से मिल जाएंगे। तो आइये जानते हैं मुंबई के इन थोक बाजार के बारे में जो सस्ते दामों की शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं।

फैशन स्ट्रीट

जैसे दिल्ली में सरोजिनी नगर फैशनेबल कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है, उसी तरह से मुंबई का फैशन स्ट्रीट स्टाइलिश कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। आप यहां कपड़ों की खरीदारी के लिए जा सकते हैं, यहां आपको एक से एक डील्स वाले कपड़े देखने को मिल जाएंगे।


चोर बाजार मुंबई
बिना किसी संदेह के, यह 150 साल पुराने इतिहास के साथ भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है और प्राचीन वस्तुएं खरीदने के लिए एक बेहतरीन जगह भी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह आज भी चोरी के उत्पादों का केंद्र बना हुआ है। आप यहां पुरानी चीजों की जमकर खरीदारी कर सकते हैं। आपको चोरी की कार और कार उत्पाद, स्कूटर के पुर्जे, प्राचीन वस्तुएं, पुराने सामान और कई अन्य पुराने सामान जैसे पुराने मूवी पोस्टर, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और भी बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

धारावी का चमड़ा बाजार

यह बाजार अपने असली लेदर उत्पादों जैसे पर्स, हैंडबैग, बैकपैक, फोल्डर, पासपोर्ट कवर, जैकेट, बेल्ट, बूट और कई अन्य के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

लिंकिंग रोड

इस रोड को सलमान खान और रवीना टंडन अभिनीत 90 के दशक में सबसे ज्यादा देखा जाता था। इस सड़क पर बाजार किफायती और स्टाइलिश कपड़े, जूते, बैग और अन्य स्टाइलिश चीजों के लिए जाने जाते हैं।

क्रॉफर्ड मार्केट

ब्रिटिश राज के समय का एक पुरानी शैली का बाजार, थोक उत्पादों का यह केंद्र एक ऐतिहासिक औपनिवेशिक इमारत में स्थित है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, यहां वे पुरानी दुनिया के आकर्षण का अनुभव लेते हैं। इस बाजार से आप किराने का सामान, ताजा उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्टी सजावट और घरेलू सजावट की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कबूतरखाना मार्केट

ये मार्केट कबूतरखाना सर्कल के आसपास स्थित है। बाजार महाराष्ट्रीयन साड़ियों, ड्रेस मेटीरियल, बर्तन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की थोक कीमतों पर खरीदारी के लिए एक परफेक्ट स्थान है।