दिल्लीवासी मनाना चाहते है सुकूनभरा वीकेंड, ले इन 3 जगहों पर घूमने का मजा

दिल्ली की लाइफ बहुत ही भागदौड़ भरी है जिसमें सभी अपने जीवनयापन के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन सभी को इस भागदौड़ भरी जिन्दगी से सुकून की चाहत होती हैं जो उनके मन को शांत कर सकें और जीवन में उमंग लाने का काम कर सकें। ऐसे में इस सुकून को पाने का सबसे अच्छा जरिया हैं वीकेंड पर ऐसी जगह घूमने जाने का जो मन को शांत कर सूकून पहुंचाए। तो आइये हम बताते हैं आपको उन जगहों के बारे में जहाँ दिल्लीवासी वीकेंड का मजा ले सकते हैं।

* कसौली

कसौली संभवत: दिल्ली से सबसे नजदीक हिल स्टेशनों में से एक है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। कसौली रिलैक्स करने के लिए बेहतरीन जगह है। कसौली पहुंचने के लिए आप काल्का तक की ट्रेन ले सकते हैं। ट्रेन से काल्का पहुंचने में साढ़े चार घंटे लगते हैं। इसके बाद काल्का से कसौली तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता है। दिल्ली से कसौली तक आप कार से भी जा सकते हैं। ड्राइव करके जाने में भी आपको लगभग ट्रेन जितना ही समय लगेगा।

* ऋषिकेश

ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां पर आप बहुत कुछ कर सकते हैं- एडवेंचर स्पोर्ट, योग और मंदिर दर्शन। सब कुछ यहां मौजूद है। दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में आपको 6 घंटे लगते हैं। आप देहरादून की फ्लाइट भी ले सकते हैं और वहां से ड्राइव करके ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। दिल्ली से देहरादून की फ्लाइट 50 मिनट लेती है। देहरादून से ऋषिकेश पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग जाएंगे।

* नौकुचियाताल

नैनीताल के नजदीक नौकुचियाताल बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है। नौकुचियाताल में आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से काठगोदाम तक की ट्रेन लेनी होगी। काठगोदाम से नौकुचियाताल कार से डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे। ट्रेन और कार से कुल जर्नी में 7 घंटे तक का टाइम लग जाएगा। आप दिल्ली से अपनी कार से भी जा सकते हैं। इसमें आपको करीब 8।30 घंटे का वक्त लगेगा लेकिन टूटी-फूटी सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।