बीचेज के अलावा शॉपिंग के लिए भी लोकप्रिय है गोवा, जानें यहां के फेमस मार्केट

भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की बात करें तो गोवा का नाम जरूर सामने आता हैं। गोवा हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आकर्षक जगह हैं। खूबसूरत बीच और नाइट लाइफ़ के लिए गोवा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि गोवा सिर्फ बीच, पार्टी, कैसिनोज़ और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है तो आपको बता दें कि यह एक बहुत ही बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन भी है। गोवा में सड़क किनारे ही आपको ऐसे बाज़ार मिल जाएंगे जहां आपको कपडे, ज्वेलरी से लेकर सजावट का सामान भी मिल जाएगा। यहां के स्थानीय और नाइट मार्केट्स में लोकल से ज्यादा विदेशी सैलानियों को खरीददारी करते हुए देखा जा सकता है। तो आइये जानते है गोवा के इन फेमस मार्केट के बारे में...

अंजुना बीच पिस्सू मार्केट

अंजुना पिस्सू बाजार गोवा के खूबसूरत बाजारों में से एक हैं और यह साप्ताहिक रूप से लगता हैं। बाजार में आने वाले पर्यटकों को हैंडीक्राफ्ट, फुटवियर, वॉल हैंगिंग, मसाले झूला और बेहतरीन कपड़ो का कलेक्शन यहा मिल जाएगा। पर्यटक और स्थानीय लोग अंजुना पिस्सू बाजार में भारी संख्या में आते हैं। आप बाजार में मोल-भाव कर सकते हैं और उचित मूल्य पर खरीदारी कर सकते हैं। अंजुना बीच के नजदीक होने की वजह से यह बाजार बहुत अधिक फेमस हैं। अंजुना बीच पर आने वाले पर्यटक पिस्सू बाजार घूमने जरूर आते हैं। अंजुना बीच पिस्सू बाजार गोवा के सबसे बड़े पिस्सू बाजारों में से एक है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एकदम सही है।

अरपोरा मार्केट

यह मार्केट शनिवार के दिन लगती है और इसकी ख़ास बात है कि ये रात के समय ही रहती हैं। इसे इंगो का नाईट बाज़ार भी कहा जाता है।इस मार्केट को 3 हिस्सों में बांटा गया है। हर एक हिस्से में अलग अलग चीज बेचीं जाती हैं। आप यहां बहुत अच्छे गहने, डिज़ाइनर कपड़े, बैग आदि खरीद सकते हैं। एक हिस्से में आपको मसाले, बैग, फल और होम डेकोर से जुड़ा सामान मिलता है। यहां पर आप इन सब शॉपिंग के साथ साथ बहुत अच्छे खाने और वाइन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। ये मार्केट 6 बजे से शुरू हो जाती है तो सैलानी यहां इसी समय से आना शुरू हो जाते हैं और देर रात तक मजे करते हैं। आप भी कभी गोवा जाएं तो इस नाईट बाज़ार में एक बार जरुर जाएं।

मापूसा मार्केट

वैसे तो मापूसा मार्केट में भीड़ ज्यादातर दिनों में एक समान ही रहती है लेकिन शुक्रवार की सुबह यहां अलग ही रौनक नज़र आती है। एंटीक मिट्टी के बर्तन हों या हैंडीक्राफ्ट आइटम्स यहां इनकी कई सारी वैराइटी देखने को मिलती है। ड्राई से लेकर फ्राई फिश, घर के बने अचार, फ्रूट्स, सब्जियां, कपड़े, फुटवेयर्स, जूलरी, मसाले मतलब इस मार्केट से आप जरूरत का हर एक सामान खरीद सकते हैं। अगर आप मोल-भाव के ट्रिक्स जानते हैं तो यहां जरूर आजमाएं।

पंजिम मार्केट

पंजिम मार्केट जिसे पंजिम बाज़ार भी कहा जाता है, गोवा का सबसे बड़ा और खूबसूरत मार्केट है। ये मार्केट काफी बड़े एरिया में फैली है और यहां लगभग सभी तरह का सामान मिल जाता है। यही कारण है कि यहां पर लोग काफी जयादा जाना पसंद करते हैं। यहां पर पर्यटक कई-कई घंटे तक रहते हैं और खरीदारी करते हैं। नट्स, वाइन, लोकल मसाले यहां की खासियत है। इसके अलावा यहां पर हस्तशिल्प का सामान भी काफी अच्छा मिलता है। यहां पर आपको खाने पीने के भी काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। इसलिए आपको शॉपिंग करते हुए पेट पूजा करने का मौका भी मिल जाता है।

कलंगुट स्क्वायर मार्केट

कलंगुट स्क्वायर मार्केट उत्तरी गोवा में स्थित है और यह बाजार बहुत अधिक शक्स और स्टॉल से घिरा हुआ हैं। आप यहां ठंडी बियर के साथ साथ ताजी मछली और झींगे को टेस्ट कर सकते हैं। समुंदर के किनारे कश्मीरी और तिब्बती स्टालों से रत्न, हस्तशिल्प, स्मृति चिन्ह और ट्रिंकेट खरीद सकते हैं। इसके अलवा भी आप कलंगुट बीच पर कुछ ओर चुनिंदा चीजों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो यहां के कर्म संग्रह घूमने जा सकते हैं, जिसमें वस्त्र, प्राचीन वस्तुएं, आभूषण, रेशम के वस्त्र, डिजाइनर बैग और अन्य सामान का बहुत अधिक और खूबसूरत संग्रह है। उपहार और स्मृति चिन्हों की खरीदारी के लिए भी यह एक अच्छी जगह है।

बागा मार्केट

शनिवार रात को लगने वाली ये मार्केट यहां की बहुत ही मशहूर मार्केट है। जूलरी, कपड़े, फुटवेयर्स और गिफ्ट आइटम्स की खरीददारी के लिए ये जगह है बेस्ट। इसके अलावा शनिवार को बीच के किनारे सैलॉन भी मौजूद होते हैं जिनसे आप ट्रेंडी और स्टाइलिश हेयरकट ले सकते हैं। और तो और टैरो कार्ड री़डर और पॉमिस्ट के पास भी टूरिस्ट्स की अच्छी-खासी भीड़ जमा होती है।

पालोलेम मार्केट

पालोलेम मार्केट रात के समय लगता है और यहां समुद्र के किनारे घूमते हुए आप बीच से सम्बंधित बहुत सी चीज खरीद सकते हैं। कपड़े, स्मृति चिन्ह के अलावा आप यहां बहुत अच्छा खाना भी खा सकते हैं। इस मार्केट से आप बहुत ही अलग अलग तरह के गिफ्ट आइटम्स ले सकते हैं जो आप लोगों को गिफ्ट कर सकते हैं या फिर खुद भी कहीं ना कहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मार्केट काफी आकर्षक लगती है और लोग यहन काफी तादाद में आते हैं।

मैकेकी नाइट मार्केट

मैके की नाइट बाजार नाम से ही पता चलता हैं कि यह महज एक रात का बाजार हैं जो बागा नदी के किनारे पर लगता हैं। यह बाजार नवम्बर से अप्रैल महीने के बीच लगता हैं। यह इंगो नाईट बार का हिस्सा भी रह चुका हैं। यहां आपने वाले पर्यटकों लाइव संगीत, लिप-स्मैकिंग भोजन, और रात के आसमान के नीचे एक साथ ट्रेंडी शॉपिंग का शानदार आनंद का अनुभव होगा। मैके की नाइट बाजार में आप प्राचीन वस्तुओं, जंक ज्वेलरी, स्मृति चिन्ह और हस्तशिल्प की खरीदारी कर सकते हैं।