भारत में घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थान है गोवा, पूरे साल रहता हैं पर्यटकों का हुजूम

गोवा भारत में घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगह माना जाता है। गोवा समुद्र के किनारे बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत और देश का सबसे छोटा राज्य हैं, जहां ना सिर्फ भारतीय बल्कि अलग-अलग देशों से कई लोग पर्यटन का आनंद लेने आते हैं। गोवा का नाम लेते ही एक आनंद की अनुभूति होने लगती हैं। सभी की आंखों के सामने गोवा के मनमोहक दृश्य और स्थान घूमने लगते हैं। गोवा में कई सारे मशहूर जगह हैं जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड, फैमिली या फ्रेंड के साथ जी भर कर एन्जॉय कर सकते हैं। यहां के बीच पार्टीज और ड्रिंक्स बेहद ही फेमस हैं। ट्रांस और हाउस म्यूजिक, अंजुना बीच पर जीवंत माहौल प्रदान करता है और इसके अलावा कई अन्य समुद्री बीच होने के कारण गोवा हॉलिडे एन्जॉय करने का हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। अगर आप अपनी छुट्टियों का मजा उठाना चाहते है तो हम आपको इस लेख के जरिये गोवा के प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारें में बताने वाले है।

बागा बीच

बागा बीच गोआ के फेमस बीचों में से एक है, और घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह बीच उत्तरी गोवा में स्थित है और अपने पानी के खेलों तथा नाईट पार्टी के लिए मशहूर है। इस बीच पर आप अपने फैमिली के साथ जा सकते हैं अगर आप शादी शुदा है तो पत्नी के साथ जा सकते है। यह बीच अपने स्वादिष्ट समुद्री खाने के लिए प्रसिद्ध है।

कलंगुट बीच

गोवा में कलंगुट बीच को ‘समुद्र तटों की रानी’ और गोवा के सबसे अच्छे समुद्र तटों के रूप में जाना जाता है। कलंगुट बीच तकरीबन 4 मील लंबा समुद्र तट है जो बागा और कैंडोलिम बीच के बीच स्थित है। यह गोवा के प्रमुख समुद्र तटों में से एक है। यह समुद्र तट नरम रेत के साथ थोड़ा चौड़ा है। यहां जाते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखिएगा कि समुद्र की लहरें यहां काफी तेज होती हैं।

पालोलेम बीच

यह बीच गोआ में घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह बीच दक्षिण गोआ (साउथ गोवा ) के कनाकोना में स्थित है। यहाँ पर अपको कतारों में लगे ताड़ के पेड़ देखने को मिलेंगे जो देखने में मे बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। वहीँ बीच के किनारे ही लकड़ी की झोपड़ियां है, जहां पर आप ठहरने का आनंद ले सकते हो। यह जगह बहुत ही शांत है और यह पर अगर आप शांत माहौल में समय बिताना चाहते है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है

अगुआदा किला

गोवा बीच तो बेहद शानदार है ही मगर इसके अलावा कुछ और भी शानदार जगह हैं जो पर्यटन के हिसाब से बेहद ही दर्शनीय हैं। ऐसी ही एक जगह हैं अगुआदा किला। अगुआदा का अर्थ होता है पानी। अगुआदा किला गोवा के प्रमुख स्थानों और विरासत स्थलों में से एक है। यदि आप किसी भी तरह का गोवा का टूर पैकेज लेते हैं तो उसमें यह किला शीर्ष आकर्षण टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल है।

दूधसागर झरना

गोवा के समुद्र तटों और पर्यटक स्थलों से कुछ दूरी पर राज्य के जंगल का अंदरूनी इलाका मॉनसून के दौरान जैसे एकदम जीवंत हो उठता है। यहां का सबसे लोकप्रिय आकर्षण दूधसागर झरना है। झरने का नाम इसमें बहते पानी के सफेद झागदार दिखने के कारण पड़ा है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है जो की गोआ की मंडोवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 320 मीटर है यहाँ पर आकर आप हाईकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हो। यहाँ पर देशी और विदेशी लोग वॉटरफॉल के नीचे पानी में नहाने के लिए आते हैं। आपको यहां पर मछलियां भी तैरती नज़र आयेंगी। यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितम्बर है। आपको बता दूँ ट्रेकिंग करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नही है यहाँ पर लगभग 10 किमी की ट्रैकिंग एक्टिविटी होती है।