परिवार संग लेना चाहते हैं क्रिसमस का आनंद, कर आएं देश की इन 7 जगहों पर सैर

साल 2021 के आखिरी दिन चल रहे है और आने वाले दिनों में क्रिसमस का त्यौहार आने वाला हैं जो हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता हैं। यह त्यौहार सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखता हैं। यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह दिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता हैं। वहीँ कई लोग होते हैं जो क्रिसमस के मौके पर बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं और ऐसी जगह जाते हैं जहां यह दिन जगमग रोशनी के साथ बनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना क्रिसमस यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

गोवा

गोवा पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। वहीं गोवा क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने के इंतजार में रहते हैं। बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते लोग गोवा में नजर आ जाते हैं। गोवा में काफी फेमस चर्च भी हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सिक्किम

सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर लोगों का दिल जीत लेने वाला बेहद सुंदर राज्य है। यह 5,410 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम से सूर्यास्त का नजारा बेहद ही खूबसूरत और मनोरंजक दिखाई देता है, जो यहां के परिवेश को एक मनमोहक सौंदर्य प्रदान करता है। साल के अंत में दिसंबर महीने में क्रिसमस डे का त्यौहार सिक्किम में काफी धूम-धड़ाके के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्रिसमस डे पर सिक्किम की सैर करना आपके लिए काफी यादगार पल साबित हो सकते हैं।

कोलकाता

बंगाल दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी हर साल यहां हजारों लोग आते हैं। कोलकाता में ब्रिटिश शासन से ही धूमधाम से क्रिसमस मनाने का ट्रेंड शुरू हो गया था, जो आज भी जारी है। कोलकाता में लोग क्रिसमस के मौके पर नाचते- गाते और मस्ती करते हैं। क्रिसमस के मौके पर पार्क स्ट्रीट का नजारा देखते बनता है। इसके अलावा कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ मिलती है। यहां हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।

शिमला

दिसंबर की सर्दी में बर्फबारी के बीच खूबसूरत लाइट से सजे हिल स्टेशन की रौनक देखनी हो तो क्रिसमस में शिमला जाएं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शिमला बेहतर विकल्प है। कपल्स के लिए यह जगह क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेस्ट रहेगी। कालका से शिमला के लिए टाॅय ट्रेन का मजा लें। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी।

पांडिचेरी

क्रिसमस के त्यौहार पर यदि आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं तो पांडिचेरी की यात्रा आपके लिए बेहद रोमांचक साबित होगी। पांडिचेरी में क्रिसमस के उपलक्ष्य में केवल चर्च ही नहीं बल्कि शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट्स भी जगमगाते हुए दिखाई देते हैं। यदि आप दिसंबर के महीने में खासकर क्रिसमस डे पर पांडिचेरी जाने की प्लानिंग करते हैं, तो यह आपके लिए काफी सुंदर याद के रूप में रहेगा और आप इस दिन को कभी नहीं भूल सकेंगे।

कोच्चि

कोच्चि शहर में काफी सारे पुराने और फेमस चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहां क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई ऐक्टिविटीज होती हैं।

केरल

केरल राज्य क्रिसमस के त्योहार के लिए बहुत अधिक जाना जाता है। यदि आप क्रिसमस के त्योहार को और अधिक यादगार बनाने की कोशिश में हैं, तो केरल की ट्रिप आपके लिए बहुत शानदार हो सकती है। बीच लवर्स भी केरल की ट्रिप का आनंद साल के इस अंतिम महीने दिसंबर में ले सकते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग नाचते गाते पार्टी मनाते हैं। इसके अलावा क्रिसमस डे के दिन यहां लोकल दावत भी रखी जाती है और साथ ही साथ लोग कैरोल भी गाना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर केरल में रात रात भर पार्टियां होती है।