फिमेल सोलो ट्रेवलिंग के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 8 देश, करें यहां की यात्रा

समय के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं जो आगे बढ़कर हर मुश्किलों का सामना करने का दम रखती हैं। यह आत्मविश्वास तब भी देखने को मिलता हैं जब महिलाएं सोलो ट्रिप पर निकल जाती हैं। आजकल सोलो ट्रैवलिंग को लेकर महिलाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा हैं। हांलाकि महिलाओं के असुरक्षित माहौल को पूरी तरह से दरकिनार भी नहीं किया जा सकता हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं को ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान करना चाहिए जो फिमेल सोलो ट्रेवलिंग के लिए सुरक्षित हो। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही देशों की जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

फिनलैंड

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश फिनलैंड को माना गया है। यह एक ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में दुनिया भर से टूरिस्ट्स जाते हैं। यहां नैचुरल ब्यूटी की भरमार है। इस देश में घूमने लायक कई जगहें हैं। यह देश महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अपनी ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पिटिटीवनेस रिपोर्ट में इसे यूरोप का सबसे सुरक्षित देश माना है। यहां महिलाएं बिना किसी खतरे के अकेले ट्रैवल कर सकती हैं।

कनाडा

कनाडा के सदियों पुराने जंगल, बर्फ की चादर से ढके पहाड़, खूबसूरत शहर और बड़ी झीलें कनाडा के टूरिज्म की पहचान हैं। यहां के घने वन वाकई देखने लायक हैं। शहरों के मल्टीकल्चरल तौर-तरीके इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। अमेरिकी देशों में कनाडा को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन माना जाता है। सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए ये देश बेहद सुरक्षित है।

न्यूजीलैंड

प्राकृतिक सुंदरता से मशहूर न्यूजीलैंड पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके साथ ही इसे महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित भी माना जाता है। यहां पर महिलाएं बिना किसी खतरे के आसानी से अकेले भी घूम सकती हैं। बता दें, इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड पीस ने इसे महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से दुनिया का चौथा देश घोषित किया है। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में भी इसे औरतों के लिए सबसे सुरक्षित देश कहा गया है।

आइसलैंड

आइसलैंड बिल्कुल अपने नाम की तरह ही सुन्दर देश है। इस देश का तकरीबन 15 प्रतिशत हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। आप वहां बर्फ पर चलते हुए छिपी हुई गुफाओं को खोज सकते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) के मुताबिक, आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के खिलाफ क्राइम रेट पूरी दुनिया में सबसे कम पाया जाता है। फीमेल एडवेंचर ट्रैवल के लिहाज से भी ये देश काफी अच्छा है। यहां आप सीक्रेट लगून, जोकुलसरलॉंग तथा पिंगवैलीर जैसे स्थानों पर घूम सकती हैं।

उरुग्वे

उरुग्वे को भी महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से अच्छा देश माना गया है। यहां देखने लायक कई चीजें हैं। नैचुरल ब्यूटी के साथ ही यहां ऐतिहासिक स्मारकों को भी देखा जा सकता है। साउथ अमेरिका के इस छोटे-से देश की संस्कृति एक समय काफी विकसित थी। यहां अपराध की दर बेहद कम है। इस देश में कोई महिला बिना किसी भय के अकेले ट्रैवल कर सकती है।

बेल्जियम
यूरोप की यात्रा करने वाले लोग बेल्जियम जरूर घूमने जाते हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्थल और टूरिस्ट्स के लिए दूसरे कई अट्रैक्शन भी है। इसे खूबसूरती के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित देश माना गया है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध नामात्र ही है। एक रिपोर्ट अनुसार अकेली ट्रैवल करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेल्जियम बेस्ट देश है।

जापान

जापान एक ऐसा देश है जहां सदियों पुरानी परंपरा और सुपर एडवांस टेक्नोलॉजी एकसाथ बसती हैं। टोक्यो एक बेहद साफ-सुथरा और काफी ऑर्गेनाइज्ड महानगर है। इसके अलावा, ओसाका जैसे मॉडर्न शहर में भी एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। यहां आप नाईट लाइफ का पूरा आनंद ले सकती हैं। इस देश में महिलाओं की सुरक्षा का अच्छा ध्यान रखा जाता है। यहां पर क्योटो, टोक्यो तथा ओसाका जैसी खूबसूरत जगहों पर आप घूम सकती हैं।

स्विट्जरलैंड

दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कहा जाने वाला स्विट्जरलैंड भी महिलाओं के लिए सुरक्षित देशों में से एक है। ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार, यह महिलाओं के लिए हर तरह से सुरक्षित देश है। यहां किसी तरह का क्राइम जल्दी देखने को नहीं मिलता। यूरोप का एक ऐसा देश है, जहां अकेली महिला बेहिचक कहीं भी सफर कर सकती है।