हनीमून के लिए जानी जाती हैं भारत की ये लोकेशन, बेहतरीन बीतेगा यहां क्वालिटी टाइम

शादी के बाद कपल अपना क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हनीमून की प्लानिंग और बुकिंग शादी से पहले ही करने लग जाते हैं। शादी के बाद हर कोई अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाना चाहता है जहां वे अपनी जिंदगी का बेस्ट टाइम बिता सकें। भारत में वैसे तो कई अनगिनत जगहें हैं जहां घूमने जाया जा सकता हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो रोमांटिक माहौल के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको कम बजट वाली कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप हनीमून का भरपूर मजा ले सकते हैं और यहां बिताए हर पल को यादगार बना सकते हैं। आइये जानते हैं देश की इन बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में...

कुर्ग

कर्नाटक स्थित कूर्ग हिल स्टेशन हनीमून के लिए बेस्ट है। यहां की खूबसूरत कपल्स को मंत्रमुग्ध कर देती है। कूर्ग के मनोरम दृश्य कपल्स का दिल जीत लेते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती कपल्स को तरोताजगी से भर देती है। हनीमून के साथ ही कपल्स यहां हरियाली, घने जंगल, झरने और पहाड़ों को देख सकते हैं। सबसे खास है यहां का शांत और रोमांटिक वातावरण जो कपल्स को सबसे ज्यादा भाता है।

मनाली

लोग कहते हैं कि मनाली की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली है। चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून को ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। मौमस के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

केरल

यह हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपके लिए बीच से लेकर हिल स्टेशन तक मौजूद है। केरल में आप एक तरफ मुन्नार में हरी-भरी पहाड़ियां और चाय-कॉफी के बागान का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं एलेप्पी और कुमाराकॉम के बैकवॉटर्स में अपको सपने का एहसास होगा। साथ ही आप वर्काला के रॉकी क्लिफ और कोवलम के खूबसूरत समुद्र तट को अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहेंगे। केरल में हनीमून मनाकर आपको लाइफटाइम एक्सपीरियंस महसूस होगा।


गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर स्थित गुलमर्ग भी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। यहां की खूबसूरती और वातावरण कपल्स को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह काफी रोमांटिक जगह है। गुलमर्ग की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच कपल्स यादगार पल बिता सकते हैं। रोमांटिक होने के लिए यहां कपल्स फ्लोटिंग रिजॉर्ट चुन सकते हैं और अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

मैकलॉडगंज

अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं।

नैनीताल

पहाड़ों से घिरा हुआ नैनीताल बेहद खूबसूरत है और दिल्ली से इसकी दूरी सिर्फ 337 किलोमीटर है। इस जगह पर आकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद टिफिन टॉप और खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए आप नैनीताल को चुन सकते हैं। यहां पहुंचना काफी आसान है। आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।

जयपुर

अगर आप हनीमून पर बजट में एक लग्जरी फीलिंग लेना चाहते हैं तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है। गुलाबी शहर की रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा। यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को यादगार बना देगा।

लेह-लद्दाख

भारत के उत्तर में लेह-लद्दाख को हनीमून के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। पहाड़ की खड़ी चोटियां, शांत और सौम्य पैंगॉन्ग लेक के साथ यहां का मंत्रमुग्ध कर देने वाला वातावरण लेह-लद्दाख को भारत का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है। यहां आकर आपको लगेगा कि इस जगह के हर कॉर्नर में रोमांस भरा है। यहां आप नुब्रा घाटी, जन्स्कार, शांति स्तूप, थिकसे मोनैस्ट्री, नामज्ञाल त्सेमो मोनैस्ट्री जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।