बना रहे हैं शादी से पहले सोलो ट्रिप का प्लान, ये 5 इंडियन डेस्टिनेशन्स रहेगी आपके लिए परफेक्ट

हर कोई अपनी लाइफ में शादी की प्लानिंग जरूर करता हैं लेकिन वह चाहता हैं कि शादी से पहले वह सभी काम कर लें जो शादी के बाद कर पाना मुश्किल होता हैं। इन्हीं में से एक हैं सोलो ट्रिप का प्लान जो शादी के बाद कई लोगों के लिए कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी शादी से पहले सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ इंडियन डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट रहेगी। ये डेस्टिनेशंस खूबसूरत होने के साथ ही सेफ और सिक्योर्ड भी हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

अंडमान निकोबार

रात को चमकते हुए समंदर को देखना चाहते हैं, तो आपको अंडमान निकोबार जाना चाहिए। प्रकृति की अनुपम सुंदरता और दूर दूर तक फैले साफ़ सुथरे बीच सोलो ट्रिप पर आपको रिलैक्स और एनर्जेटिक बनाने के लिए बेस्ट हैं। रात को यहां बीच पर लोग ब्लू सी देखने आते हैं, जो बायोलुमिनसेन्स के कारण चमकते हैं। ख़ुद को बेहतरीन ट्रीट देना चाहते हैं तो शादी से पहले एक बार यहां ज़रूर जाएं।

रानीखेत, उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड का रानीखेत सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। ज़िंदगी को भागदौड़ को छोड़कर लोग यहां शांति और सुकून की तलाश में आते हैं। यहां प्रकृति की अनुपम छटा देखने को मिलती है। यह देश के बेस्ट हिल स्टेशन्स में से एक है। साथ ही यह जगह काफ़ी साफ़ सुथरी है, जो लोगों को काफ़ी पसंद आती है।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग मेघालय का एक ऐसा शहर, जहां आपको सात राज्यों की सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। शिलॉन्ग की एक और ख़ासियत है कि यहां आपका ट्रांसपोर्ट का भी ख़र्च बच जाएगा, क्योंकि शिलॉन्ग बहुत छोटा शहर है, जिसे आप पैदल घूमकर भी देख सकते हैं। यहां के कृत्रिम लेक इसकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

चिलिंग, लेह

अगर आपको ऊंचाई का शौक है, तो आपको लेह जाना चाहिए। लद्दाख के लेह में ट्रेकिंग के कई बेहतरीन स्पॉट्स हैं। चिलिंग लेह का एक गांव है, जहां से लेह 70 किलोमीटर दूर है। इस गांव की सबसे बड़ी ख़ासियत है जांस्कर नदी जो कि फ्रोज़न है। फ्रोज़न नदी के किनारे बसा यह गांव बेहद ख़ूबसूरत है। यहां आकर ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति की गोद में आ गए हैं। यहीं से चादर ट्रेक शुरू होता है, तो अगर आप चाहो, तो उसका भी मज़ा उठा सकते हो।

पॉन्डिचेरी

सोलो ट्रिप के लिए पॉन्डिचेरी आपके लिए बेस्ट है। आपके लिए यह डेस्टिनेशन बजट फ्रेंडली भी है। कहते हैं तमिलनाडु से 160 किमी दूर इस जगह पर आपको फ़्रांस वाली फीलिंग आती है। यहां लोग तमिल और अंग्रेजी से ज़्यादा फ्रेंच बोलते हैं , क्योंकि यह एक फ्रेंच कालोनी है। यहां की गलियां और सड़कों पर फ्रेंच साइन बोर्ड मिल जायेंगे आपको। पॉन्डिचेरी के बीचेज़ की ख़ूबसूरती भी ग़ज़ब की है। यहां ज़्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती, तो आप सुबह सुबह योगा और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।