असम घूमने जा रहें हैं तो जरूर लें यहां के इन 10 प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

भारत को अपने खानपान और पर्यटन के लिए जाना जाता हैं जिसमें हर प्रदेश का अपना अलग ही रूप देखने को मिलता हैं। जब भी कभी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की बात आती हैं तो असम का नाम बहुत ऊपर आता हैं। अगर आप भी असम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे जरूरी हैं यहां के खानपान के बारे में जान लेना। जब भी कभी आप कहीं घूमने जाते हैं और वहां के प्रसिद्द व्यंजन का स्वाद नहीं लेते हैं तो घूमना सार्थक नहीं हो पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए असम के प्रसिद्द व्यंजनों की जानकारी लेकर आए हैं जो खाने के शौकीन लोगों की यात्रा को सार्थक बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं असम के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

खार

जब असम के मुख्य भोजन की बात आती है, तो खार सबसे ऊपर आता है। यह एक मांसाहारी व्यंजन है जो खार से बनाया जाता है, जिस पर इसका नाम रखा गया है और इसमें कच्चा पपीता, दालें और तारो का मिश्रण भी हैं जो इसे काफी अलग और टेस्टी बना देता है। इसे केले के छिलके के साथ-साथ केले के पौधे के तने से भी तैयार किया जाता है। फेमस फ़ूड ऑफ़ असम की लिस्ट में शामिल खार को आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है, जो अक्सर दोपहर के भोजन का हिस्सा होता है। खार असमिया व्यंजनों का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना असम का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन कभी पूरा नही होता है।

मासोर टेंगा

मासोर टेंगा असम के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खाने में से एक है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देता है। मासोर टेंगा असम की एक और फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है जिसे नींबू से बने शोरबा के साथ धीमी गति से पकाया जाता है जो चटपटा और तीखा टेस्ट देता है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर असमिया निश्चित रूप से पसंद करता है और जब आप उनसे इसके बारे में पूछेगें तो यकीन माने मासोर टेंगा के बारे में सुनकर आप अपने आपको जाड्या देर इसे टेस्ट किये बिना रोक नही पायेगें।

कोमोलर खीर

जब अमस की फेमस स्वीट डिशेश की बात आती है तो एक एक ऐसी स्वीट या मीठा व्यंजन है जिसे कभी भुला नही जा सकता है जी हाँ हम बात कर रहे है कोमोलर खीर की। कोमोलर खीर असम की एक सामान्य खीर है जो चावल से बनती है लेकिन एक नारंगी रंग की खीर के साथ। बता दे इस खीर में संतरे का गूदा भी मिलाया जाता है जिससे खीर में ताज़ा स्वाद आता है। साथ ही बहुत से लोग खीर को सजाने या आकर्षक बनाने के लिए लुगदी का उपयोग भी करते है।

ऊ खट्टा

ऊ खट्टा एक मीठी और खट्टी चटनी है जो हाथी के सेब और गुड़ से बनाई जाती है। यह चटनी खाने में रंग ज़माने का कार्य करती है क्योंकि इसके बिना खाना बिलकुल फीका फीका और बेस्वाद सा लगता है। इसीलिए ऊ खट्टा को असम के प्रसिद्ध खाने के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। यही वजह है इस चटनी ने असम के प्रमुख व्यंजनों में इतनी लोकप्रियता हाशिल की है। आप जब भी असम की यात्रा पर आयें तो खाने के साथ ऊ खट्टा को टेस्ट जरूर करें।

आलू पिटिका

आलू पिटिका मैश किए हुए आलू का असमिया संस्करण है जिसे दोपहर और रात के खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है। आलू पिटिका को मैश किए हुए आलू को सरसों के तेल, प्याज, धनिया और नमक के साथ पकाया जाता है और फिर दाल चावल के साथ साइड डिश के रूप में खाया जाता है। आलू पिटिका दिखने में जितना आसाधारण होता है उतना ही स्वादिष्ट भी होता है।

पारो मान्शो

यह सुनने में जितना क्रूर और अजीब लगता है, की असम में कबूतर का मांस एक स्वादिष्ट व्यंजन है। लेकिन यह सच है पारो मान्शो या कबूतर के मांश से बनने वाली यह दिश फेमस फ़ूड केरल में से एक है। यह एक अद्भुत असमिया व्यंजन है जो आमतौर पर शरीर को गर्म रखता है इसीलिए इसे सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक खाया जाता है। कोल्डिल (केले के फूल) के साथ खाने पर इसका स्वाद सबसे अच्छा लगता है इसीलिए इसे केले के फूल या कलियाँ से मिलकर बनाया जाता है जिन्हें भिगोकर करी बनाने में उपयोग के लिए काटा जाता है।

ज़ाक अरु भाजी

असम के प्रसिद्ध व्यंजन की लिस्ट में शामिल ज़ाक अरु भाजी असम की सबसे प्रसिद्ध वेजिटेरियन डिश है। ज़ाक अरु भाजी एक रोज़मर्रा का व्यंजन है जिसे आम तौर पर अदरक, लहसुन, दालचीनी, प्याज और कभी-कभी नींबू के साथ पकाया जाता है। यह असम के भोजन का एक मुख्य रूप है जिसका असम के लगभग सभी घरों में नियमित रूप से सेवन किया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

रेशमी कीड़ा

असमिया लोग रेशम के कीड़ों को खाते हैं जी हाँ, यह सुनने में जितना अजीब लगता है उतना सत्य भी है। यह असम के खाने के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। लार्वा को मसालों के साथ स्टर फ्राई किया जाता है और बाहर से कुरकुरे और अंदर से तरल जैसा स्वाद होता है। यह असम का एक आदिवासी व्यंजन है जो धीरे धीरे पुरे राज्य में फेमस होता जा रहा है। यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन लवर है तो इसे एक बार ट्राय जरूर करें।

पिठा

पिठा असम की सबसे पसंदीदा मिठाईयों और स्नैक टाइम व्यंजनों में से एक है, जिसे आमतौर पर नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खाया जाता है। पिठों की एक विस्तृत विविधता उपलब्ध है। वे मीठे या नमकीन, उबले हुए या तले हुए, कई अलग-अलग तकनीकों में पकाए जा सकते हैं। यह असम के सबसे तकनीकी खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे बनाने के लिए बहुत अधिक सटीकता की आवश्यकता होती है।

डक मीट

डक मीट असम का प्रसिद्ध खाना है जिसे ख़ास अवसरों पर पकाया जाता है असमिया लोगो द्वारा कहा जाता है इसके बिना कोई भी खास अवसर पूरा नही हो सकता। असम के प्रसिद्ध माँसाहारी व्यंजन में शामिल डक मीट को आमतौर पर ऐश लौकी के साथ पकाया जाता है लेकिन इसे तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत कुछ के साथ भी बनाया जा सकता है। डक मीट असम के सभी रेस्टोरेंटो के मेन्यु की फेमस डिश है जिसे स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटक भी जमकर लुफ्त उठाते है। इसीलिए यदि आप असम की यात्रा पर हैं या जाने वाले हैं तो डक मीट करी को टेस्ट करना बिलकुल मिस ना करें।