गर्ल्स ट्रिप के लिए बेस्ट है ये जगहें, लड़कियों के लिए सुरक्षित

अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार ऐसे मौके आते हैं जब लडकियां घूमने का प्लान बनाती हैं और अपनी गेंग के साथ ऐसी जगह जाने का विचार करती हैं जहां वे खुल कर मस्ती कर सकें और उन्हें कोई परेशानी भी नहीं आए। लेकिन लड़कियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी आती है सेफ्टी की और इसी बात को सोचकर ही लड़कियों के परिवार वाले उन्हें घूमने जाने की रजामंदी नहीं देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएँगे जहाँ आप अपनी फ्रेंड्स के साथ सेफ्टी के साथ घूम सकती है, और एन्जॉय कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं गर्ल्स ट्रिप के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।

* केरल : गर्ल्स ट्रिप के लिए केरल बहुत सेफ जगह है। हरियाली देखनी हो या पहाड़ का मजा लेना हो या फिर समुद्र के किनारे की सैर हर मौसम में जाने के लिए केरल सेफ और बेस्ट लोकेशन है।

* गोवा : गोवा भी लड़कियों के मामले में बहुत सेफ है। बिंदास और पार्टी का शौक रखने वाली लड़कियों के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है।

* कसौल : दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। पहाड़ पर दोस्तों के साथ मस्ती करने और गर्ल्स ट्रिप के लिए भी इसे भी ऑप्शन में रखा जा सकता है।

* ऋषिकेश : ऋषिकेश में लड़कियां अपनी गर्ल्स ट्रिप के लिए प्लानिंग कर सकती हैं। साथ ही राफ्टिंग वगैरह का भी मजा ले सकती हैं।

* शिलांग : शिलांग लड़कियों के लिए बहुत सेफ शहर माना जाता है। यहां हर कोई लड़कियों की बहुत रिस्पेक्ट करता है। ऐसे में गर्ल्स ट्रिप के लिए ये जगह बेस्ट है।