बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत कहलाता हैं हिमाचल, खूबसूरत नजारे दिखाती हैं ये जगहें

भारत देश को विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता हैं। देशभर में पर्यटन के लिए कई जगहें हैं जो इस विविधता को दर्शाते हैं। देश में ऐसी ही एक जगह हैं हिमाचल जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं। अपनी वादियों, झीलों और झरनों के चलते यहां की खूबसूरती सभी के दिल में बस जाती हैं। इसकी खूबसूरती के चलते ही इस राज्य को बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको हिमाचल की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

धर्मकोट

छोटा-सा पर्यटक स्थल धर्मकोट बेहद ही खूबसूरत जगह है। मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर स्थित इस गांव के आस-पास देवदार के घने जंगल हैं। यह स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास केंद्र है। हिमाचल के इस खूबसूरत स्थान की खूबसूरती देखते ही बनती है।

जलोरी पास

जलोरी पास बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 3550 मीटर की ऊंचाई पर है। नारकंडा से 90 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थान हर-भरे जंगल और झीलों के लिए मशहूर है। हिमाचल के इस खूबसूरत जगह की हरियाली देखते ही बनती है।

पब्बर घाटी

पब्बर घाटी शिमला से कुछ दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत घाटी चारों तरफ से बर्फ से ढकी हुई है। इस खूबसूरत घाटी का नजारा देखते ही बनता है।

गुलाबा

हिमाचल प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत गांव गुलावा मनाली से 27 किमी की दूरी पर स्थित है। इस गांव की दूरी रोहतांग पास से 25 किलोमीटर है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

बैरोट

प्रकृति से भरपूर बैरोट हिमाचल की बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। झील और झरने इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। वह दृश्य देखने लायक होता है, जब सूर्य की किरणें इन झीलों और झरनों में पड़ती हैं।