दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत पुल, देखकर रह जाएँगे दंग

इस दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें देखकर इन पर विश्वास नहीं हो पाता हैं। प्राकृतिक पहाड़, झरनें, वादियां तो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने ही जाते है, लेकिन इसी के साथ ही मानव निर्मित भी ऐसी कई जगहें हैं जो मनभावन हैं और अपनी संरचना के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपके लिए दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत पुलों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनको देखकर नजरें नहीं हटती हैं। तो आइये जानते हैं इन पुलों के बारे में।

* टॉवर ब्रिज

लंदन का यह ब्रिज थेम्स नदी के ऊपर बना है जो बहुत ही लंबा है। इसका निर्माण कार्य 1886 में शुरू हुआ और 1894 तक यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।

* अकाशी कैक्यो ब्रिज

जापान में बना यह पुल 1991 मीटर लंबा है और इसे दुनिया का चौथा सबसे लंबा पुल कहा जाता है।

* मिलाउ वायाडक्ट ब्रिज

फ्रांस का यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। 343 मीटर ऊंचा यह पुल एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।

* सिडनी हार्बर ब्रिज

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बना यह ब्रिज लंबाई के साथ-साथ खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं है। यहां हर साल नए साल पर काफी आतिशबाजी होती है जिसके लिए यह बहुत ही फेमस है।