आशिक़ी के लिए परफ़ेक्ट हैं दुनिया के ये 5 रोमांटिक शहर, कराते हैं प्यार का अनूठा अहसास

प्यार इस दुनिया के कई बहतरीन अहसास में से एक है जिसे महसूस करने की चाहत सभी की होती हैं। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे में खो जाने की ख्वाहिश रखते हैं। हांलाकि इसके लिए प्रेमियों को किसी विशेष जगह की जरूरत नहीं होती हैं। उनका पार्टनर ही उनके लिए पूरी दुनिया होता हैं। लेकिन किसी स्पेशल जगह पर प्रेमी जोड़े मिले तो उस प्यार का अहसास ही अनूठा होता हैं। आज हम आपको इस दुनिया के कुछ रोमांटिक शहरों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि आशिकी के लिए परफेक्ट जगह है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

प्राग
यह शहर पुरानी और नयी सभ्यता का एक सुन्दर मिश्रण है और यही बात इसे इतना रोमांटिक भी बनाती है। ऐसा लगता है जैसे परियों के देश में आ गए हैं। चार्ल्स ब्रिज से होते हुए ओल्ड टाउन स्क्वायर पर 600 साल पुरानी घड़ी की मधुर घंटी सुनते हुए खो जाइए अपने पार्टनर की आँखों में। बस और क्या चाहिए, है ना?

पैरिस
इसे दुनिया की रोमांस की राजधानी का शीर्षक यूँ ही नहीं मिला। आएफ़ेल टावर के नीचे खड़े हो कर अपने पार्टनर को किस कीजिये या रात होते ही टावर की जगमगाती रौशनी में अपने प्यार को रोशन कीजिये। और नहीं तो पैरिस के मशहूर पुलों में से एक, पोन देज़ आ ब्रिज पर अपनी मोहब्बत का ताला लगा दीजिये और बना दीजिये अपने इश्क़ को दुनिया के लिए एक मिसाल।

फ़्लोरेन्स
चौदहवीं शताब्दी के रेनेसांस को दर्शाता इटली का यह शहर अपनी दीवारों, नक्काशियों में कला का समुन्दर छुपाये बैठा है। माइकलएंजेलो और बोट्टीसेल्ली की बेमिसाल कृतियों को देख के भावविभोर हो जाइए या इटालियन वाइन और क्यूज़ीन के बाद मशहूर वेक्यु ब्रिज पर चाँद-तारों के नीचे खड़े हो अपने पार्टनर को किस कीजिये।

रोम
तीन हज़ार साली पुरानी सभ्यता के अवशेष अब भी छुपाये और बचाये, यह दुनिया का एक सर्वश्रेष्ठ शहर है प्रेमियों के लिए। शहर के जाने कितने ही फव्वारों में दुनिया भर से आए प्रेमी सिक्के फेंकते हैं और एक गहरी, लम्बी और अपूर्व मोहब्बत की कामना करते हैं।

वेनिस
नहरों पर बसा यह शहर ना सिर्फ़ इतिहास दर्शाता है, बल्कि आने वाली नस्लों के लिए भी मोहब्बत की एक नयी दास्ताँ लिखता नज़र आता है। अपने पार्टनर के साथ एक छोटी-सी कश्ती में नहरों पर हिचकोले लेते हुए डूबते हुए सूरज का आनंद लीजिये या नहरों के ऊपर बने छोटे-छोटे पुलों और पतली गलियों से होते हुए पौराणिक स्थानों पर पहुँच जाइए। वक़्त भी आपके साथ रुक जाएगा एक मोहब्बत-भरी शाम के लिए।