गर्मियों की छुट्टियों को बनाये यादगार घूमकर इन समुद्री तटों पर

गर्मियों का समय चल रहा है और बच्चों के समर वेकेशन चल रहे हैं। ऐसे समय में व्यक्ति अपने परिवार वालों के साथ एक ऐसी जगह जाना पसंद करता हैं जहां पर ठंडक हो और गर्मियों का कोई वास्ता ना हो। ऐसी जगहों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है समुद्री तटों को। क्योंकि वहाँ की शीतलता देती लहरे और उनकी मधुर आवाज मन को बहुत आनद देती हैं। इसलिए अज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे समुद्री तटों की जानकारी जो आपको गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना देंगे।

* कैलिफोर्निया, पिफीफेर बीच

नीले और लाल रंग के बीच तो आपने बहुत देखें होंगे लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी रंग का बीच देखा है। बैंगनी रंग के इस बीच को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसकी खूबसूरती देखकर आपका मन यहां से वापस जाने का नहीं करेगा।

* माउ, किपहुलु हाना बे

माउ, किपहुलु हाना बे बीच लाल रंग की मिट्टी, नीला पानी और हरियाली का अद्भुत संगम है। आयरन से भरपूर होने के कारण इस बीच की मिट्टी लाल रंग की हो गई है। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है।

* हवाई, पापाकोले समुद्री तट

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हवाई द्वीप पर घूमने के लिए हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। यहां का पापाकोले समुद्री तट अपनी हरी-भरी रेत के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां के ठंडे पानी और हवा में आपकी चिलचिलाती गर्मी भी मजेदार बन जाएगी। यहां पर फैली हरियाली के कारण इसे ग्रीन सैंड बीच भी कहा जाता है।

* बरमुडा, हार्स शू बे बीच

नीले और गुलाबी रंग के इस समुद्र तट को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, कोषकीय प्रोटोजोवा और छोटे कांटेदार सी अर्चिन्स के मिश्रण के कारण इस बीच का रंग गुलाबी हो गया है। इस समुद्र तट पर आप मछलियों की भी कई रंग-बिरंगी प्रजातियां देख सकते हैं।

* हवाई, पुनालू बीच

आपने हरे, लाल, गुलाबी रंग का बीच तो देखा होगा लेकिन हवाई के इस बीच पर आप काले रंग की मिट्टी देख सकते हैं। हवाई शहर में अलग-अलग रंग के बीच होने का रहस्य प्रशांत महासागर और ज्वालामुखी है।

* माल्टा द्वीप, रामला खाड़ी


यह खूबसूरत द्वीप ज्वालामुखी से निकले लावा और आसपास के गोल्डन लाइम स्टोन के कारण बना है। इस संतरी रंग के बीच पर वर्जिन मेरी की सफेद रंग मूर्ति यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। गर्मियों के दिनों में यहां टूरिस्ट काफी भारी संख्या में आते हैं।