भारत का खूबसूरत शहर ऊटी

ऊटी तमिलनाडु राज्य का एक शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) के रूप में जाना जाता है। इसे उधगमंडलम भी कहा जाता है। ऊटी नीलगिरी की सुंदर पहाड़ियों में स्थित एक सुंदर शहर है। इ भारत के दक्षिण में स्थित इस हिल स्टेशन में कई पर्यटक आते हैं। यह शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक भाग है। ऊटी शहर के चारों ओर स्थित नीलगिरी पहाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। इन पहाड़ियों को ब्लू माउन्टेन (नीले पर्वत) भी कहा जाता है। ये फूल नीले रंग के होते हैं तथा जब ये फूल खिलते हैं तो घाटियों को नीले रंग में रंग देते हैं। कोयंबटूर यहां का निकटतम हवाई अड्डा है। सड़कों द्वारा यह तमिलनाडु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है, परन्तु यहां आने के लिये कन्नूर से रेलगाड़ी या ट्वाय ट्रेन की जाती है।

बॉटनिकल गार्डन

यहां के दर्शनीय स्थलों में सबसे पहला नाम बॉटनिकल गार्डन का आता है। यह गार्डन 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहां लगभग 650 दुर्लभ किस्म के पेड़-पौधों के साथ-साथ हैं। वनस्पति विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह एक प्रमुख स्थान है।यहां एक पेड़ के जीवाश्म संभाल कर रखे गए हैं। जिसके बारे में माना जाता है कि यह 20 मिलियन वर्ष पुराना है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह गार्डन बहुत लोकप्रिय है।

ऊटी झील

ऊटी झील को देखना अपने आप में एक अनोखा और सुखद अनुभव है। झील के चारों ओर फूलों की क्यारियों में तरह-तरह के रंगबिरंगे फूल यहां की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। झील में मोटर बोट, पैडल बोट और रो बोट्स में बोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग और मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं। मछलियों के लिए चारा खरीदने से पहले आपके पास मछली पकड़ने की अनुमति होनी चाहिए। यहां एक बग़ीचा और जेट्टी भी है। इन्हीं विशेषताओं के कारण प्रतिवर्ष 12 लाख दर्शक यहां आते हैं।

कालहट्टी जलप्रपात

कालहट्टी जलप्रपात ऊटी का एक ख़ूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यह जलप्रपात लगभग 100 फुट ऊंचा है। यहां का सौंदर्य देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां अनेक प्रकार के पर्वतीय पक्षी भी देखे जा सकते हैं। कालपट्टी के किनारे स्थित यह झरना 100 फीट ऊंचा है। यह वॉटरफॉल्स ऊटी से केवल 13 किमी. की दूरी पर हैं।

कोटागिरी हिल

कोटागिरी हिल ऊटी से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोटागिरी हिल प्राकृतिक सुंदरता के लिए दर्शनीय स्थल है। यहां के चाय बाग़ानों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। नीलगिरी के तीन हिल स्टेशनों में से यह सबसे पुराना है।यहां बहुत ही सुंदर हिल रिजॉर्ट हैं, जहां चाय के बहुत खूबसूरत बाग़ान हैं। यहां की यात्रा आपको निराश नहीं करेगी।

डोडाबेट्टा चोटी

डोडाबेट्टा ऊटी से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यह नीलगिरी का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसकी ऊंचाई 2,636 मीटर है। यहां से पूरे इलाक़े का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। यह चोटी समुद्र तल से 2623 मीटर ऊपर है। यह ज़िले की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किमी. दूर है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से घाटी का नज़ारा अद्भुत दिखाई पड़ता है।