नैनीताल के 5 खूबसूरत पर्यटक स्थल

नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटन नगर है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। नैनीताल का नाम `नैनी` झील के नाम पर पड़ा जो कि नैनीताल की सबसे खूबसूरत और सबसे लोकप्रिय झील है। बर्फ से ढके पहाड़ इसको ओर भी खूबसूरत बनाते हैं। नैनीताल को `झीलों का शहर` भी कहा जाता है। यहाँ का सुहावना मौसम, हरे-भरे विशाल वृक्ष, पहाड़िया आकर्षण झरने नैनीताल को विश्व प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। नैनीताल को `लेक डिस्ट्रिक्ट` भी कहा जाता है। तो आइये जानते है नैनीताल के कुछ खूबसूरत स्थान जहा जाकर आप उसकी खूबसूरती में सिमट जायेगे।

1. नैनी झील -  नैनी झील नैनीताल शहर के बीचों बीच बनी एक सुन्दर झील है। यहाँ की खूबसूरती मन को मोह लेती हैं।  इस झील में बोटिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

2. नैना देवी का मंदिर - नैनी झील के किनारे पर ही बना यह मंदिर नैना देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसा बोला जाता है कि नैनी देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम नैनीताल रखा गया।

3. चिड़ियाघर -  यह चिड़ियाघर पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

4. स्नो व्यू -  नैनीताल से तक़रीबन दो या ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्नो व्यू पॉइंट  है। यहाँ से आप पर्वतों की विशाल चोटियों के अद्भुत नज़ारों को देख सकते हैं।
 
5. सातताल -  नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को `सातताल` के नाम से जानते हैं। यह सातताल नैनीताल से तक़रीबन 22 या 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नज़ारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

6. वेधशाला -  नैनीताल की वेधशाला देश की आधुनिकता वेधशालाओं में से एक है।  यहाँ दूरबीन से आप ग्रहों, उपग्रहों, सूर्य गृह, चन्द्र गृह, सितारों आदि को देख सकते हैं।