आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगे भारत के ये 5 अजीबों गरीब बाजार

भारत एक विशाल देश हैं जहां हर गली में आपको दुकान देखने को मिल जाएगी और कुछ मीटर की दूरी पर कोई बाजार। देश में कई बाजार हैं लेकिन कुछ अपनी विशेषता से जाने जाते हैं। आपके कई बाजार देखें होंगे जहां कोई जूतों के लिए जाना जाता हैं तो कोई कपड़ों या गहनों के लिए। लेकिन

सोनपुर मवेशी बाजार, बिहार - Sonepur Cattle Market, Bihar

यह एशिया का सबसे बड़ा पशु बाजार है और गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा के दौरान इस बाजार को लगाया जाता है। यह एक महीने तक चलने वाला बाजार साथ ही एक मेला भी है। इस बाजार की उत्पत्ति प्राचीन काल की है और ऐसा कहा जाता है कि चंद्रगुप्त मौर्य भी यहां से हाथी और घोड़े खरीदते थे। पशु जैसे: कुत्ते, भैंस, गधे, टट्टू, फारसी घोड़े, खरगोश, हाथी, बकरी, पक्षी और कभी-कभी ऊंट की सभी नस्लों को सोनपुर बाजार में खरीदा जा सकता है।

अत्तर मार्केट, उत्तर प्रदेश - Attar Market, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अत्तर मार्केट 650 से अधिक परफ्यूमरीज हैं। कन्नौज और उसका बाजार हर्षवर्धन के समय से ही अपने इत्र और अत्तर के लिए जाना जाता है, जिससे ये भारत के में और शायद एशिया में सबसे पुराना अत्तर बाजार बन चुका है।

इमा कीथेल, मणिपुर - Ima Keithel, Manipur

इमा कीथेल का अर्थ है मां का बाज़ार, यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑल वूमेन मार्केट है। इस बाजार में 5,000 से अधिक महिला दुकानदार मिल सकती हैं। 150 साल पुराना यह बाजार राज्य का सबसे बड़ा बाजार है। बाजार मणिपुर की राजधानी इम्फाल के केंद्र में स्थित है।

जॉनबील मार्केट, असम - Jonbeel Market, Assam

बहुत ही कम बाजार होंगे जहां अभी भी वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) मौजूद हो, उनमें से एक ये बाजार है। ये बाजार हफ्ते में बस तीन बार खोला जाता है। 15वीं शताब्दी में शुरू हुआ इस क्षेत्र की विभिन्न जनजातियों में एकता लाने के लिए यह बाजार आज भी खूब चल रहा है।

फ्लोटिंग मार्केट, कश्मीर - Floating Market, Kashmir

यह भारत में एक तरह का फ्लोटिंग मार्केट है और दुनिया का दूसरा। प्रसिद्ध डल झील पर तैरता बाजार कम से कम दो शताब्दी पुराना है। बाजार हर दिन सुबह 5-7 बजे के बीच खोला जाता है।