ये भारत के 5 अनसुलझे रहस्य आपको हैरान कर देंगे

भारत में कई रहस्य ऐसे है जो आज तक अनसुलझे है। लोग इनको केवल महज बातें या वहम मानकर टाल भी देते है लेकिन वास्तव में देखा जाये तो आज तक इनका पूरी तरह से जवाब कोई नहीं दे पाया है। जानिए कौनसे है ऐसे रहस्य जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान-
जैसलमेर से 15 किमि दूर इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहाँ के लोग इस क्षेत्र के दीवान से तंग आकर एक ही रात में ये गांव छोडकर चले गए और इस जगह को श्राप दे गए। इसके बाद जिसने भी इस गांव पर कब्ज़ा करने की कोशिश की है उसकी मौत हो गई। सिंधु घाटी सभ्यता आज से कई साल पहले इतनी उन्नत कैसे थी इस बात का कोई ठोस व्याख्या नहीं कर पाया है। उस से भी बडा रहस्य ये है कि इस सभ्यता का अंत कैसे हुआ जो विशेषज्ञों के लिए आज भी चुनोती बनी हुई है। बाबा हरभजन सिंह  नाम के ये सैनिक कभी नाथुला दर्रे में शहीद हुए थे। कहा जाता है की आज भी उनकी आत्मा इस क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले सैनिको की रक्षा करता है। आर्मी के जवान भी इनके प्रति श्रद्धा रखते हैं। प्रह्लाद जानी, लोगों में माताजी के नाम से मशहूर हैं और दावा करते है कि 70 साल से बिना कुछ खाये पीये जीवित है। विशेषज्ञों की टीम ने इन पर 15 दिन तक निगरानी भी रखी पर आश्चर्य जनक रूप से भूख प्यास के कोई लक्षण इन पर दिखाए नहीं दिए। बोस की मृत्यु के के बारे में कई बातें सामने आती रही है कि इनकी मृत्यु 1945 में विमान दुर्घटना में ताइवान में हो गई। बाद में भी बोस के जीवित रहने की ख़बरें आती रही लेकिन उनमें कितनी सच्चाई थी ये कोई नहीं जान पाया। सरकार ने भी आधी अधूरी जानकारी इस बारे में अभी तक जारी की हैं।