बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्द है नैनीताल, मनमोहक है यहाँ के ये 6 पर्यटन स्थल

सर्दियों का समय अपनी समाप्ति की ओर हैं। ऐसे समय में घूमने का अपना अलग ही मजा आता हैं। इसलिए आज हम आपको नैनीताल के मनमोहक पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ की खूबसूरत वादियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ अपने मनमोहक दृश्यों से सभी का दिल जीत लेते हैं। जी हाँ, नैनीताल घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती हैं। आज हम आपको नैनीताल के उन प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सैलानियों का जमावड़ा लगता हैं। तो आइये जानते हैं इन पर्यटन स्थलों के बारे में।

* चिड़ियाघर

यह चिड़ियाघर पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

* स्नो व्यू

नैनीताल से तक़रीबन दो या ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्नो व्यू पॉइंट है। यहाँ से आप पर्वतों की विशाल चोटियों के अद्भुत नज़ारों को देख सकते हैं।

* नैनी झील


नैनी झील नैनीताल शहर के बीचों बीच बनी एक सुन्दर झील है। यहाँ की खूबसूरती मन को मोह लेती हैं। इस झील में बोटिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

* नैना देवी का मंदिर

नैनी झील के किनारे पर ही बना यह मंदिर नैना देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसा बोला जाता है कि नैनी देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम नैनीताल रखा गया।

* सातताल

नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को `सातताल` के नाम से जानते हैं। यह सातताल नैनीताल से तक़रीबन 22 या 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नज़ारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

* वेधशाला

नैनीताल की वेधशाला देश की आधुनिकता वेधशालाओं में से एक है। यहाँ दूरबीन से आप ग्रहों, उपग्रहों, सूर्य गृह, चन्द्र गृह, सितारों आदि को देख सकते हैं।