गोवा की इन 5 जगहों पर ले हल्की बारिश के साथ घूमने का मजा

बारिश के दिनों का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा एक बहुत ही अच्छी जगह हैं, जहाँ आप अपने दोस्तों, परिवार वालों या गर्लफ्रेंड के साथ भी घूमने का मजा ले सकते हैं। गोवा अपनी सुन्दाता के साथ समुद्र तटों, वॉटर स्पोटर्स एडवेंचर, चर्च और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। मानसून के दिनों में गोवा और इसकी प्राकृतिक ख़ूबसूरती घूमने के शौकीन लोगों का मन मोह लेती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए गोवा की उन जगहों की जानकारी लाए हैं जहां आप बारिश की हल्की बूंदों के साथ घूमने का मजा ले सकें।

* पुराना गोवा

गोवा का यह इलाका बिल्कुल शांत और सुकून देने वाला है। यहां कई मशहूर गिरजाघर हैं जिनमें से कुछ विश्व विरासत भी हैं। 'द बेसिलिका ऑफ बॉम जीजस' में सेंट जेवियर की पार्थिव देह (ममी) रखी हुई है। सी कैथेड्रल एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। यहां लेडी ऑफ रोजरी चर्च भी है। तो एक बार आप यहां पर जरुर जाएं।

* मोरजिम बीच

मोरजिम बीच को लोकप्रिय तौर पर 'टर्टल बीच' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको यह लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए का निवास और प्रजनन स्थान है। इस बीच पर दिखने वाले छोटे-छोटे कछुए और केकड़े आप का अनुभव यादगार बना देते हैं। इस बीच पर उथले पानी के कारण काईट सर्फिंग भी आपके लिए यादगार होगी।

* बेटलबटीम बीच

सूर्यास्त देखना अपने आप में भाग्यशाली लोगों को ही नसीब होता है और अगर वो सूर्यास्त बेटलबटीम बीच का हो तो सुंदरता कल्पना से परे है। मजोरडा बीच के दक्षिण में स्थित बेटलबटीम बीच गोवा के सबसे सुंदर बीचो में से है। अपने शानदार सूर्यास्त के कारण इसे 'सनसेट बीच ऑफ गोवा' भी कहा जाता है। यह दूसरे तटों के मुकाबले ना सिर्फ ज्यादा शांत है बल्कि ज्यादा साफ सुथरा भी है। इस तट की शांति और इसका एकांत इसे ज्यादा आकर्षक और आमंत्रित बनाता है।

* अंबोली

गोवा से 80 किलोमीटर दूर स्थित अंबोली एक चित्रमय स्थान है। यह हनीमून पर आए लोंगो के लिए बेस्ट जगह है। यह महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत है और यहां घूमने लायक स्थानों में सुंदर नागत्ता प्रपात और हिरण्याकेशी मंदिर प्रमुख हैं। अतिरिक्त समय हो तो आप यहां जा सकते हैं।

* चोरला घाट

गोवा के पश्चिमी घाट क्षेत्र में ये घाट है। यहां जंगलों का शांत वातावरण है। यह पणजी से सड़क मार्ग से 50 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह सह्याद्री पर्वत श्रेणी के पश्चिमी घाट का हिस्सा है।