अपनी सर्दियों को बनाए यादगार भारत में इन जगहों पर घूम कर

सर्दियों का मौसम चल रहा हैं। ऐसे समय में अधिकतर लोगों की यही चाहत होती है कि रजाई में बैठे हो और पकौड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेते रहे। लेकिन ट्रेवलिंग के दीवानों की सोच इस समय थोड़ी अलग होती हैं। वो चाहते हैं इस ठण्ड के समय में ऐसी जगह घूमा जाये जहां दिल को सूकून मिल जाये। क्योंकि गर्मियों के समय में घूमना इतना मजेदार नहीं होता जितना कि सर्दियों में। इसलिए आज हम ट्रेवलिंग के दीवानों के लिए लेकर आये हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी जिनको जनवरी-फ़रवरी के महीनों में घूमने का मजा ही कुछ ओर होता हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

* राजस्थान :
उत्तरी भारत की और जगहों की तरह ही राजस्थान में भी अच्छी ठंड का अनुभव होता है। यहां पर ओरों जगहों से कम ठंड होती है। जिसके कारण यहां आना आपके लिए बेस्ट होगा। यहां पर कई फेमस जगह है। जहां पर आप आसानी से घूम सकते है। यहां के प्राचीन क़िले, जो कि 'गढ़' के नाम से जाने जाते है। इसके साथ ही यहां की संस्कृति, धरोहरें, कला आदि देख सकते है। इसके साथ ही जैसलमेर और जोधपुर घूमना न भूले। यहां पर दूर-दूर तक फैला रेगिस्तान देख आपका मन यहीं ठहर जाने का करें।

* कुल्लू मनाली :
मनाली हिमाचल प्रदेश के उत्तर में स्थित है। कुल्लू मनाली समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर है। उत्तर भारत का यह काफी लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। “वैली ऑफ गॉड्स” के नाम से जाना जाने वाला मनाली एडवेंचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह जगह स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए काफी मशहूर है। अगर आपको कुदरती ख़ूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर भी पसंद है तो मनाली जाना आपके लिए सबसे बढ़िया होगा।

* औली :
साहसिक और रोमांचक पर्यटन के शौकीन लोगों के लिए जाड़े के मौसम में बर्फ के मैदानों में स्कीइंग का अपना अलग ही मजा है। भारत के स्कीइंग मैदानों में उत्तरांचल के औली क्षेत्र का नाम सबसे ऊपर है। समुद्रतट से ढाई से साढ़े तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली चीड़ और देवदार के पेड़ों से भरा है। यह दुनिया के कुछ चुने हुए स्की मैदानों में से एक है और यही वजह है कि यहां हर साल तमाम विदेशी सैलानी केवल स्कीइंग करने आते हैं।

* गोवा :
समुद्र तट, आकर्षक चर्च, मंदिर, पुराने किले और प्रकृति प्रेमियों को गोवा बहुत भाता है। सुंदर और साफ समुद्र तट, लहराते पेड़, कर्निवाल, मांडवी नदी के तट पर क्रूज की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। दिसंबर माह में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह गोवा है। कई पर्यटक तो लजीज सी-फूड और सबसे लोकप्रिय पेय फेनी का मजा लेने के लिए खासतौर पर गोवा आते हैं।

* उत्तराखंड :
आप सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड भी जा सकते है। यहां पर आप सर्दियों का पूरा मजा ले सकते है। चारों तरफ जमी बर्फ, गिरती हुई बर्फ का आप पूरा लुफ्ट उठा सकते है। आप यहां की औली में जा सकते है। जहां पर आप स्कीइंग कर सकते है। यह छुट्टियों के लिए बेहतरीन स्पॉट है। यहां पर आप कृत्रिम झील, नंदप्रयाग स्कींइग, गुरसो बुग्याल, भविष्य बद्री, ट्रैकिंग, सैलघर तपोवन और त्रिशूल पर्वत आदि खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। आप यहां पर आप सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में आ सकते है।