दुनिया के सबसे अमीर देश में शीर्ष पर आता है क़तर, जानें कौन है इसके बाद

यह विश्व कई देशों के संयोग से मिलकर बना हैं जो आपसी तालमेल और व्यवसाय के बलबूते एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कोई देश बहुत अमीर है तो कोई देश बहुत गरीब और इसका आंकलन किया जाता है उस देश की प्रति व्यक्ति आय से। जी हाँ, जिस देश की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है वह सबसे अमीर माना जाता हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर देशों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन शीर्ष देशों के बारे में।

* क़तर

कतर देश, दुनिया का सबसे अमीर मुल्क हैं। इस देश की आबादी दो मिलियन से भी कम है। इस देश की कुल जीडीपी 182 बिलियन डॉलर है। दुनिया का तीसरा सबसे बडा नेचुरल गैस रेजरवॉयर यहीं हैं। यहां की प्रति व्यक्ति आय 88,222 US डॉलर है।

* लक्ज़मबर्ग

लक्ज़मबर्ग यूरोप का सबसे अमीर देश है। इस देश को धरती का स्वर्ग और कई अरबपतियों के लिए एक गंतव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। वेस्टर्न यूरोप के इस देश की प्रति व्यक्ति आय 81,466 US डॉलर है।

* सिंगापुर

टैक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंस का हब सिंगापुर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। सिंगापुर 63 द्वीपों से मिलकर बना हुआ देश है जिसकी आबादी 55 लाख है। इस देश की प्रति व्यक्ति आय 56,694 US डॉलर है।

* नार्वे

इस देश की आबादी लगभग 5 मिलियन हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था नेचुरल गैस और तेल पर निर्भर करते हैं। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में भी शामिल है। इस देश की प्रति व्यक्ति आय 51,959 US डॉलर है।

* ब्रुनेई दारूसलाम


ब्रुनेई दारूसलाम दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। गैस और कच्चे तेल के निर्यात से ही इसकी आय का अधिकांश हिस्सा आता है। 5 लाख से भी कम आबादी होने के कारण, यह देश कम आबादी वाले देशों में भी आता है। इस देश की प्रति व्यक्ति आय 48,333 US डॉलर है।