गुजरात की 5 मशहूर जगह, दिखाती है अपना एतिहासिक महत्व

हर इंसान चाहता है कि वह घूमने के लिए विदेश जाए, जबकि कई लोग ऐसे हैं जिन्होनें अभी तक अपने देश की पूरी छवी भी नहीं देखी हैं और वे देश के कई राज्यों में नहीं घूमें हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे देश में ऐसे कई एतिहासिक स्थान हैं जो अपनी प्रसिद्धि के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। आज हम आपके लिए गुजरात की कुछ मशहूर जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपना एतिहासिक महत्व दर्शाती हैं। तो आइये आज हम आपको गुजरात की सैर करवाते हैं।

* सैय्यद मस्जिद

यह मस्जिद गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है जिसका निर्माण 1573 में हुआ था। इस मस्जिद को एबिसिनियन सिद्दी सईद ने बनवाया था। इस मस्जिद को अहमदाबाद की प्रसिद्ध मस्जिदों में एक माना जाता है।

* अडालज स्टेपवेल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांदीनगर से 15 कि।मी। दूर अदालज स्टेप वैल नाम का एक कुआं है जो अपनी अद्भुत वास्तुकला और नक्काशी के लिए मशहूर है।

* साबरमती आश्रम

इस आश्रम का निर्माण महात्मा गांधी ने 1917 हुआ जिसे उन्होंने सत्याग्रह आश्रम का नाम दिया था। इसके बाद जब यह आश्रम साबरमती नदी के किनारे पर परिवर्तन हुआ तो इसका नाम साबरमती आश्रम रख दिया गया है।

* द्वारका

द्वारका शहर को 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने बसाया था जिसे द्वारका नगरी कहा जाता था। यहां जिस स्थान पर भगवान कृष्ण का महल था वहां आज प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है।

* मोहब्बत का मकबरा

गुजरात के जूनागढ़ में स्थित यह मोहब्बत का मकबरा मशहूर पर्यटक स्थल है। इसका निर्माण 1878 में महाबत खानजी ने करवाया था। यह आज भी देखने में बेहद खुशसूरत है।