दुनिया के बेहतरीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, विशेषता जानकर दंग रह जाएँगे

आमतौर पर अपने ख़ास डिश और स्वाद की वजह से रेस्टोरेंट मशहूर होते है। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे भी रेस्टोरेंट है, जो अपने लजीज खाने से ज्यादा अपनी बनावट के लिए मशहूर है। खाने और घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में कुछ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट आप जरूर जा सकते हैं। इनकी बनावट के बारे में सुनकर या देखकर आप भी चौकने को मजबूर हो जायेंगे। हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही कुछ पानी में तैरने वाले रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे है। इसमें भारत का एक रेस्टोरेंट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा हैं। तो आइये जानते हैं इन पानी में तैरने वाले रेस्टोरेंट के बारे में।

* सी रेस्टोरेंट, वैकुंवर

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वैकुंवर के सी रेस्टोरेंट को इसकी अनोखी पहचान यानी कि प्लास्टिक से बने होने की वजह से जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में मटेरियल के रूप में करीब 1700 प्लास्टिक की बोतलों और देवदार की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

* जंबो किंगडम रेस्टोरेंट, हांगकांग

दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट हांगकांग का जंबो किंगडम है। इस रेस्टोरेंट में एक साथ 2300 लोग लंच,डिनर कर सकते है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेंट को हांगकांग की सबसे आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि इसमें शॉपिंग मॉल और पार्क भी है। यह रेस्टोरेंट पिछले 30 साल से लोगो को लजीज व्यंजन परोस रहा है।

* वेली लेक रेस्टोरेंट, केरल

केरल में भारत का वेळी लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तिरुअंनतपुरम से 8 किमी की दुरी पर पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट झील पर बना हुआ है। यह खूबसूरत रेस्टोरेंट झील पर बसे हुए गांव के बीचोबीच स्थित है। इस रेस्टोरेंट तक आप पानी पर ही बने तैरते हुए ब्रिज के सहारे पहुंच सकते है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परोसे जाने वाले खाने में उन्हीं इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल होता है, जिनका प्रोडक्शन स्थानीय स्तर पर होता है।

* रूस्टर धाऊ, दुबई

दुनिया के बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई का रूस्टर धाऊ भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि यह एक जगह स्थिर रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। इस रेस्टोरेंट में एक बार में 397 लोग लंच और डिनर कर सकते है।

* सी पैलेस, एम्सटर्डम, नीदरलैण्ड

सी पैलेस यूरोप का सबसे पहला फ्लोटिंग चाइनीज रेस्टोरेंट है। वैसे तो एम्सटर्डम में बहुत सारे तैरने वाले रेस्टोरेंट है, लेकिन इस चाइनीज रेस्टोरेंट की बात कुछ हटकर है। सी पैलेस रेस्टोरेंट चाइनीज आर्किटेक्चर का एक नायाब नमूना है।