दुनिया के सबसे खतरनाक पुल, कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना जाए

आपने अपने जीवन में कई पुल देखें होंगे या उनके बारे में जाना होगा जो अपनी बनावट और विशेषता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे पुल के बारे में जाना है जो अपने डरावनेपन या खौफ के लिए जाना जाता हैं। जी हाँ, कुछ पुल ऐसे हैं जो जिन पर चलना बहुत ही खतरनाक माना जाता हैं और एडवेंचर लवर्स को यह पुल बहुत भाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर चलना कमजोर दिल वाले लोगों के बस की बात नहीं है। तो आइये जानते हैं इन खतरनाक पुल के बारे में।

* वाइन ब्रिज ऑफ इया वैली, जापान

जापान में कई आधुनिक पुल हैं। वाइन ब्रिज ऑफ इया वैली भी इन्हीं आधुनिक पुलों में से एक है। हालांकि, यह खतरनाक भी है। जी हां, इस पुल को एक विशेष प्रकार की रस्सी से बनाया गया है। इसको हमेशा ही देखरेख की जरूरत पड़ती है। अब इसमें स्टील के केबल का भी उपयोग किया गया हैं। इस पुल से गुजरना वाकई खतरनाक है।

* ग्लास स्काइवाक, तिआनमेन्शन नेशनल फॉरेस्ट पार्क, चीन

ग्लास स्काइवाक ब्रिज की लंबाई 1410 फुट है। इसकी ऊंचाई है करीब 984 फुट। यह पुल चीन के तिआनमेन माउन्टेन के दो चट्टानों को जोड़ने का काम करता हैं। इसे खास पर्यटकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आपका दिल कमजोर है तो फिर आप इस पुल से गुजरने का जोखिम न उठाइए।

* सस्पेन्शन क्लास ब्रिज, शिनिउझूईनेशनल जिओलॉजिकल पार्क, चीन

सस्पेंशन क्लास ब्रिज चीन के हुनान प्रोविन्स में बना है। इसकी लंबाई है करीब 984 फुट। इसकी ऊंचाई है 590 फुट की। यह देखने में काफी खतरनाक ब्रिज है।

* लोंगजिआंग सस्पेंशन ब्रिज, बाऔशन सिटी, चीन

इस ब्रिज का काम अभी चल ही रहा है। इसके जून 2016 तक तैयार होने की संभावना है। इसके बन जाने पर यह चीन का सबसे लंबा पुल हो जाएगा। इसकी लंबाई होगी करीब 8 हजार फुट से भी अधिक और ऊंचाई होगी 900 फुट की। यह वाकई खतरनाक है।

* टिटलिस क्लिफ वाक, स्विटजरलैंड

टिटलिस क्लिफ वाक ब्रिज बना है स्विटजरलैंड में, जो ग्लेशियर से करीब 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह समुद्र तल से करीब 9 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह यूरोप में सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज है।