लाखों पर्यटकों को अपनी ख़ूबसूरती का दिवाना बना चुके है ये 5 रंगीन शहर

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसे घूमना और नई जगहों पर जाना पसंद नहीं होगा। कई लोग तो ऐसे होते है जो हर महीने में कुछ दिन सिर्फ घूमने के लिए निकालते हैं और खूबसूरत जगहों का नजारा देखना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए देश-विदेश के कुछ ऐसे रंगीन शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी ख़ूबसूरती से लाखों पर्यटकों को अपना दीवाना बना चुके हैं। इन जगहों का अपना विशेष रोमांच हैं, तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

* बो-काप, साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में बसा बो-काप शहर देखने में काफी सुंदर और आकर्षक है। इस शहर में बने मकानों को मलय क्वार्टर का नाम भी दिया गया है। जहां इस शहर के लगभग सभी मकानों को अलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है वहीं यहां आपको घर के आस-पास रंग-बिरंगे फूले लगे दिखाई देंगे।

* वियना, ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया के वियना शहर है जो यूरोप के राजाओं का गढ़ था। यहां राजा अपने सभी ऐशो आराम फरमाते थे। वहां के राजाओं के इन ऐशो-आराम के उदहारण देखने हैं तो इस शहर में जरूर जाएं। यहाँ के केक काफी मशहूर हैं जिनका मजा यहाँ के कैफ़े में बैठकर लिया जा सकता है जिसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

* वेलप्रासो, चिली

चिली का वेलप्रासो शहर दुनिया के खूबसूरत शहरों में सबसे अव्वल है। यहां का रिहायशी इलाका बेहद करीने से सजा हुआ है। सभी मकान अलग-अलग रंगों से रंगे हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इस शहर को ‘ज्वैल ऑफ पैसिफिक’ भी कंहा जाता हैं। समुद्र किनारे पहाड़ियों पर बसे होने की वजह से यहां का पूरा नजारा लिया जा सकता है।

* व्रोक्ला, पोलैंड

पोलैंड का व्रोक्ला शहर प्राचीन इमारत अौर संस्कृति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता हैं। यूरोपीय वास्तुकला पर आधारित मार्केट स्क्वेयर की प्राचीन इमारतें रंग-बिरगें रंगों में अौर भी सुंदर दिखतें हैं।

* जोधपुर, भारत

यह भारत के जोधपुर शहर कों ‘ब्लू सिटी’ भी कहतें हैं। पूरा शहर नीले रंग में हैं। यहा के लोंगों का कहना है की नीला रंग शुभ हैं और गर्मी से भी बचाता है।