दुनिया की इन खूबसूरत जगहों पर ही बस जाएगा आपका मन, बनाए घूमने का प्लान

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो आपको किसी रहस्य से कम नहीं लगेंगी। बेहद खूबसूरत इन जगहों को देखने से लगेगा जैसे कि यहां कोई विजुअल इफेक्ट हो लेकिन ये सभी जगहें असल में मौजूद है। अगर आप लोग छुट्टीयों में किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हो तो इस जगह की लिस्ट को जरूर देखे।अगर घूमने के शौकीन नहीं हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि इन जगहों को देखने के बाद आपका मन भी इसी दुनिया में खो जाएगा। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं दुनिया की कुछ खूबसूरत और बेहतरीन जगहों के बारे में...

ब्लेड आइलैंड

ब्लेड आइलैंड उत्तरी स्लोवेनिया में बसा है। स्लोवेनिया यूरोप में आता है। यहां खूबसूरत झीलें है। हर साल गर्मियों में लाखों की तादाद में पर्यटक इस आइलैंड पर छुट्टियां बिताने आते हैं। ब्लेड आइलैंड को ब्लेड लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत झील ल्युब्ल्याना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वियतनाम, हैंग सोन डूंग

दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक यह जगह 2009 में अस्तित्व में आई। करीब 5 कि.मी लंबी और 150 मीटर चौड़ी इस गुफा के अंदर बेहद खूबसूरत दुनिया बसी हुई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इसके अंदर छोटे से जंगल और पेड़-पौधों से लेकर बादल और नदी तक सबकुछ हैं। 2013 में पहली बार इसे टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया गया, लेकिन हर साल सिर्फ गिने-चुने 250-300 लोगों को ही यहां जाने की परमिशन मिलती थी। गुफा में जाने वाले टूरिस्ट्स को छह महीने ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें 10 किमी पैदल चलने और 6 बार रॉक क्लाइंबिंग कराई जाती है। टूरिस्ट को योग कराया जाता है, उनका फिटनेस टेस्ट भी होता है।

द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना (चीन)

इस दिवार के बारे में हर कोई जनता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी दिवार है। द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पत्थर और मिट्टी से बनी हुई है। इसकी लम्बाई 8848 कि.मी है। इसके पीक पॉइंट पर पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

मोरेन लेक, बैन्फ नैशनल पार्क, कनाडा

खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ग्लैशियर से ढकी यह झील बेहद खूबसूरत है। शानदार लैंडस्केप के साथ यहां की वाइल्ड लाइफ एक अनोखा अनुभव देती है। यहां के रेस्टोरेंट भी बहुत लोकप्रिय हैं। तो अपनी बकेट लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल कर लीजिए।

लेक टेकापो, न्यूजीलैंड

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगातार न्यूजीलैंड से अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में आप पहले ही न्यूजीलैंड की खूबसूरती देख ही चुके होंगे। टेकापो झील अपने मिल्की-टर्क्वाइज कलर की वजह से बेहद खास है। सूर्यास्त होते ही इस झील का नजारा अद्भुत हो जाता है। यहां पर रुककर आसमान में तारे देखना यादगार अनुभव होता है।