दुनिया के इन शहरों की ख़ूबसूरती, जीत लेती है आपका दिल

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें घूमने-फिरने का बहुत शौक होता हैं। इनमें से कई लोग देश-दुनिया के उन शहरों का दीदार करना पसंद करते हैं जो बहुत ही खूबसूरत हो और जिनकी एक झलक ही दिल को खुश कर जाती है। दुनिया में ऐसे कई शहर हैं जिनकी ख़ूबसूरती के चर्चे पूरे विश्व में फैले हुए हैं और आज हम आपको दुनिया उन्हीं बेहतरीन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन खूबसूरत शहरों के बारे में।

* फ्लोरेंस, इटली

इटली के फ्लोरेंस शहर को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर चुना गया है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

* वियना, ऑस्ट्रिया

वियना शहर यूरोप के राजाओं का गढ़ हुआ करता था। यहां राजा अपने सभी ऐशो आराम फरमाते थे। अगर आपको भी राजाओं के ऐशो-आराम के उदहारण देखने हैं तो इस शहर में जरूर जाएं।

* पेरिस, फ्रांस

पेरिस एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। आइफिल टावर, नॉत्रे दाम और लूव्रे पेरिस के मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

* सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर सिडनी है। यहां आपको सफेद रेत देखने को मिलेगी। वही यहां ओपेरा हाउस भी काफी प्रसिद्ध है।आपको मिश्रित सभ्यता का एक बड़ा उदाहरण भी देखने को मिलेगा।

* बुडापेस्ट, हंगरी

बुडापेस्ट काफी खूबसूरत जगह है यह डोनाउ नदी के किनारे बसा है। इसे डोनाउ की रानी भी कहा जाता है। यहां आपको शाही महल और बड़ी संख्या में 19वीं सदी के बरोक और गोथिक स्मारकों को देखने का मौका मिलेगा।