दुनिया की 5 खूबसूरत झीलें

हर किसी को घूमना पसंद होता है। सर्दियों में लोग गर्म जगहों पर और गर्मियों में हिल स्टेशन जैसी जगहों पर जाना पसंद करते है। ऐसे लोगों को झीलें बेहद पसंद होती हैं। इस दुनिया में एक से बढ़कर एक मनमोहक झीलें हैं। इन झीलों के आकर्षक नज़ारों को देखने के लिए पर्यटकों का ताता लगा रहता है। एक झील अपने आप बहुत कुछ बयां करती है। किसी भी झील के बारे में पहले से कोई राय बनाना उचित नहीं है। हम आज आपको कुछ ऐसी ही मनमोहक झीलों के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके मन को पूरी तरह से लुभान्वित करती है।

डल झील :

सबसे पहले बात करते हैं हिन्दुस्तान की दल झील की। ये झील हिंदुस्तान की शान है। इसे कश्मीर का ताज भी कहा जाता है। शानदार बगियों के लिए मशहूर इस झील को संवारने का काम मुगलों ने किया। ये झील चिनार के 4 पेड़ों से घिरी है।

शांग्रीला झील :

ये झील पाकिस्तानी के स्कर्दू कस्बे में है। इसे कचूरा झील भी बोलते हैं। इस जगह को धरती का स्वर्ग भी कह सकते हैं। यहां एक मशहूर बौद्ध मठ भी स्थित है।

फाइव फ्लॉवर लेक :

ये झील दक्षिणी पश्चिमी चीन के जिउझाएगोऊ घाटी में स्थित है। इसे वुहुहा झील भी कहते हैं। जिउझाएगोऊ घाटी की कई झीलों में से है, फाइव फ्लॉवर झील। इस झील में नीले, गहरे हरे, हल्के पीले रंगों की सतह हैं। कई रंगों की छटा बिखरेने की वजह से इसे फाइव प्लॉवर झील कहते हैं।

मैथसन झील :

ये झील न्यूजीलैंड के सॉउथ वेस्टलैंड राज्य में स्थित है। जो पहाड़ों से घिरा है। ये झील 14 हजार साल पुरानी है और यहां की प्राकृतिक छटा देखने में इतनी सुन्दर सुन्दर है कि इसे कभी भुला नहीं पाते। ये झील सफेद और लाल पाइन के पेड़ों से घिरी है।

प्लिटविस झील :

ये झील दक्षिणी पूर्वी यूरोप के क्रोएशिया देश की शान में चार चाँद लगा रही है। यहां कुल मिलाकर 16 झील है, जिसमें 12 झीलें सतह से थोड़ी सी ऊपर हैं, बची हुई 4 झीले नीचे। ये क्रोएशिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय पार्क का हिस्सा है, यहां पानी का अलग अलग रंग दिखता है।