अपनी नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्द है ये 5 शहर, यहाँ घूमने का अपना अलग ही मजा

वर्तमान समय में देखा गया है कि युवा वर्ग अपनी नाईट लाइफ को भी अच्छे से एन्जॉय करना चाहता हैं। पहले तो सिर्फ भारत में मुंबई ऐसा शहर हुआ करता था। जहां लोग नाईट लाइफ एन्जॉय किया करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ अब भारत के कई और ऐसे शहर है, जहां रोज रात को संगीत की तेज धुनों पर ऊर्जा से भरे लम्हों में पसीने से तर-बतर बदन और लहराते हुए जाम के साथ लोग नाईट लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। अभी तक लोग सिर्फ मुंबई की नाईट लाइफ देखने को उत्सुक रहते थे। कुछ सालों से भारत में नाईट लाइफ का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे कई शहर है जो नाइटलाइफ़ के लिए जाने लगे हैं, आज हम बताते हैं आपको उन शहरों के बारे में।

* बैंगलोर

आईटी सिटी बैंगलोर में इन दिनों नाईटलाइफ का प्रचलन से तेजी से बढ़ रहा है। इसीलिए बैंगलोर को "पब कैपिटल ऑफ़ इंडिया" के नाम से भी जाना जाता है। बैंगलोर का एमजी रोड युवायों के बीच पार्टी करने के लिए खासा लोकप्रिय है। यहां करीबन 50 से अधिक पब स्थित है।

* गोवा

बात नाईटलाइफ की हो और नाम गोवा का ना लिया जाए ये यो मुमकिन ही नहीं है। युवाओं को गोवा के बीच ही नहीं बल्कि नाईट लाइफ भी काफी आकर्षित करती है। अगर आप गोवा में और पार्टी का फुल ऑन मजा लेना चाहते हैं तो अंजुना बीच जाना कतई ना भूले।

* कोलकत्ता

सिटी ऑफ ज्वाय! कोलकत्ता को इसी नाम से जाना जाता है। इस शहर को एक ऐसे शहर के रुप में देखा जाता है जो दिन में कुछ और होता है और रात में कुछ और। कोलकत्ता की लाइफ दिन में जहां बहुत अस्त व्यस्थ दिखता है वहीं रात इसकी हसीन हो जाती है। यह शहर रात में शराब, शबाब और कबाब में खो जाता है। डीजे की धुन पर थिरकती हसिनाएं और हाथों में जाम लिए यह शहर रंगीन हो जाती है। कोलकत्ता में बड़ी संख्या में नाईट कल्ब, पब, डांस बार है। जहां युवा दिलों की धड़कने एक होती है।

* मुंबई

मुंबई की नाईट लाइफ तो युवायों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां की नाईट लाइफ सिर्फ पब या डिस्क तक ही सिमित नहीं है। बल्कि आप मरीन-ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीमन प्वाइंट और फोर्ट रोड और ड्राइविंग, डांस, ड्रिंकिंग,समुद्र-तटों की सैर, सड़क किनारे स्थित ढ़ाबों-रेस्टोरेंट्स में डिनर आदि को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

* जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आप ऐतिहासिक इमारतो के साथ नाईटलाइफ को भी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। नाईटलाइफ की रौनक बढ़ाते है यहां के मिडनाईट बाजार आदि।