रांची के ये 5 खूबसूरत वॉटरफॉल, देंगे आपको घूमने का मजा

घूमना सभी को पसंद आता है और अभी बरसात का आलम थम नहीं रहा हैं तो आप घूमने के लिए कई ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जो प्राकृतिक नजारों का आनंद दे। जी हाँ, ऐसे में सबसे बेहतरीन रहते हैं वॉटरफॉल जो अपने खूबसूरत नज़रों से किसी का भी दिल मोह लेते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए रांची के कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको घूमने का आनंद देंगे। तो आइये जानते हैं रांची के इन खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में।

पंच घाघ वॉटरफॉल

पंच घाघ 5 वॉटरफॉल का कॉम्बिनेशन है, इसीलिए इसका नाम पंच घाघ पड़ा है। बनई नदी के टूटने से यह वॉटरफॉल बना। रांची से पंचघाघ की दूरी करीब 50 किमी है। फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह जगह बेस्ट है।

हुंडरू वॉटरफॉल

यह भारत का 34वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। स्वर्णरेखा नदी यहां 98 मीटर (करीब 322 फीट) की ऊंचाई से गिरती है। यह वॉटरफॉल रांची से लगभग 49 किलोमीटर दूर है।

हिरनी वॉटरफॉल

आसपास का इलाका जंगल से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस वॉटरफॉल का नाम हिरनी इसलिए पड़ा क्योंकि यहां जंगलों में कई हिरन रहते हैं। वॉटरफॉल के एक साइड वॉक वे है और दूसरा साइड हिल के टॉप पर ले जाता है। इसकी दूरी रांची से 70 किमी है।

दशम वॉटरफॉल

यह वॉटरफॉल तैमारा नाम के एक छोटे से गांव में स्थित है। दशम फॉल्स कांची नदी से 144 फीट की ऊंचाई पर बहता है जिससे नजारा बेहद शानदार होता है। यहां जाने का बेस्ट टाइम जनवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है। यहां आप कई अडवेंचरस ऐक्टिविटीज भी कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। रांची से वॉटरफॉल की दूरी करीब 45 किमी है।

जोन्हा वॉटरफॉल

गौतम धारा के नाम से भी मशहूर इस वॉटरफॉल का नाम पास में स्थित गांव जोन्हा के नाम पर पड़ा है। कहा जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ने स्नान किया था। यहां एक आश्रम और भगवान बुद्ध का मंदिर भी है। रांची से इसकी दूरी करीब 42 किलोमीटर है। इसकी खूबसूरती आपके दिल और दिमाग में हमेशा के लिए बस जाएगी।