केरल के 5 खूबसूरत स्थान

केरल हर  किसी को अपनी सुंदरता और आकर्षण से अपनी ओर खिंच लेता  है। पर्वत-पहाड़ियों, नदियों से घिरा.. यह अनोखा पर्यटक एंव हनीमून स्थल बन चुका है। यहां की धरती में वो अद्भुत सौंदर्य है जिसे अगर “धरती का स्वर्ग” भी  कहा जाये, तो शायद कम होगा। चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता,वन्य जीवन,प्राकृतिक झीलें मन को मोह लेती  है।यहाँ का सागर,छोटे-बड़े नेशनल पार्क जिसमें कई प्रकार के अद्भुत जीवजंतु, रंग बिरंगे पक्षी देखने को मिलते है।  तो आइये जानते है केरल के 5 खूबसूरत स्थान जो आप के मन को मोह लेंगे। 

अलेप्पी

खूबसूरत नहर,समुद्री किनारा और समुद्रतल की गहराईओं को अपने आंचल में समेटता अद्भुत और रोमांचकारी शहर है अलापूजा।जिसे अलेप्पी भी कहा जाता है। दक्षिणि भारत के केरल राज्य के 6 बड़े शहरों में से एक माना गया है। यहां से अरब सागर के खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। यहां हाउसबोट आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां आसपास की नहरों, नारियल के पेड़ और हरे रंग की अविश्वसनीय सुंदरता का आनंद लें कर सकते हैं।

वायनाड

दूर देश विदेशों से आये पार्यटकों के लिए वायनाड सुंदर प्राकृतिक नजारों का  वह स्थान है, जहां आकर एक असीम शांति का अनुभव होता है। यहां की प्राकृतिक छंटा, घने जंगल, पहाड़ नदियां झरनें,घने पेड़ पौधे जिसमें कई प्राकृतिक औषधियां, और कई तरह के प्राकृतिक स्थलों के अद्भुत दृश्य अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह काफी सुंदर और शांत जगह है।

थेककड़ी

यहां की छोटी बड़ी नदियां, पहाड़, झीलें, हरें भरे जगंल चहचहाते रगंबिरंगे पक्षी  हमारे मन को मोह लेते है। यहाँ चारो तरफ हरे भरे बाग नज़र आते है।  जो हर किसी के मन को मोह लेते है। 

कोवलम

यहाँ के तीन समुद्री तटों में से एक समुद्री तट है कोवलम जो केरल तट रेखा पर स्थित मालाबार नाम के एक छोटे से गांव पर बसा हुआ है। यह योगा आर्युवेदिक तेल मॉलिश,एरोमा थेरेपी आदि के कारण जाना जाता है।यहा पर आपको कई प्रकार की प्राकृतिक औषधियां मिल सकती है। यहां की असीम सुंदरता के कारण इसे दक्षिण “भारत के स्वर्ग ‘ के रूप में भी जाना जाता है।

मुन्नार

केरल के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है मुन्नार का हिल का स्टेशन ।  यहाँ का स्थल प्राकृतिक सुंदरता की चादर लपेटे हुये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।  यहाँ के हरे भरे चाय के बाग़ ,ऊंचे नीचे घास के मैदान कई प्रकार के जीव जंतु, और कई प्रकार के पक्षियों का बसेरा यहां आपको देखने को मिल जाएगा। यहाँ रंग बिरंगे फूल खिलते रहते है।  जो मन को मोहित कर देने वाले होते है।