दुर्गा माँ की पूजा के लिए ये जगह भी खास जानी जाती है

नवरात्रि के त्योहार को समाप्त होने में अब 2 दिन ही बचे है। ऐसे में गरबा और डांडिया देखने के लिए कलकत्ता जाने के बारे में हर कोई सोचता है। पूरे देशभर में कलकत्ताको दुर्गा माँ की पूजा के लिए विशेष माना जाना जाता है। लेकिन ऐसा नही है कि सिर्फ कलकत्ता में ही दुर्गा माँ की पूजा का विशेष आयोजन होता है। देश में ऐसी और भी जगह है जहा नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही शहरों के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में....

* असम

दुर्गा पूजा में असम भी मां की भक्ति में डूब जाता है। यहां पर आप गुवाहाटी में देवी पूजा कर सकते हैं। गरबा और पूजा के लिए वहां भव्य पंडाल लगाए जाते हैं, असम के लोगों का उत्साह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

* मैसूर

मैसूर में भी नवरात्रि के दौरान कोलकाता जितनी रौनक होती है। दूर्गा पूजा में मैसूर दुनिया भर में मशहूर है, इसके अलावा दशहरा वहां की प्रमुख पहचान है।


* मुंबई

मुंबई में जगह-जगह पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए जाते हैं। युवा भी बढ़चढ़ कर गरबा नाइट में हिस्सा लेते हैं। देशभर से लोग इस उत्सव की धूम देखने मुंबई आते हैं।


* बनारस

बनारस में हर त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। इस पवित्र स्थान पर दूर्गा पूजा,दशहरा और दिवाली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है। त्योहार के दिनों में तो वहां का नजारा बहुत अलग होता है। हर तरफ रौनक, उत्साह और खुशियां दिखाई देती हैं।