विश्व स्वास्थ्य दिवस : पीरियड्स के बढ़ते दर्द से छुटकारा दिलाएगा इन चीजों पर ध्यान

महिलाओं जे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स जिसे माहवारी भी कहा जाता है। यह समय महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती बनता हैं जिस दौरान महिलाओं को अपनी साफ-सफाई और खान-पान का सही ध्यान रखना पड़ता हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस दौरान बढ़ते दर्द का कारण बनते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

दूध से बने प्रोडक्ट्स ना लें

नमक युक्त खाने की तरह ही डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी इस समय पर बंद कर दें। डेरी प्रोडक्ट्स से आपके पेट में और गैस बनेगी। परेशानी को और बढ़ाने से अच्छा है कि इस समय आप दर्द को कंट्रोल करने के लिए डेरी प्रोडक्ट्स ना लें।

कैफीन से बचें

हम में से कई लोगों को दिन की शुरुआत में ही कॉफी की आदत होती है, लेकिन माहवारी के समय कैफीन से एक हाथ की दूरी रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कैफीन पीरियड्स के दर्द को बढ़ाता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान उस कॉफी के कप से दूरी बनाए रखें।

सेनेटरी पैड को बदलती रहें

इस समय साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। जो महिलाएं पैड्स का उपयोग करती हैं, उन्हें हर 4 से 5 घंटे में पैड बदल लेना चाहिए। अगर आप एक ही पैड पूरे दिन इस्तेमाल करेंगी तो इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा रहेगा। भले ही आपको कम रक्त स्त्राव हो, फिर भी पैड को सही समय पर बदल लें। अगर आप कप्स का इस्तेमाल करती हैं तो हर 12 घंटे में इसे बदल लें। इसके अलावा, अगर आप टेम्पोंस का इस्तेमाल करती हैं, तो इसे 4 से 6 घंटे में बदल लिया करें।

नमक युक्त स्नैक्स का परहेज करें

प्रेग्नेंसी की तरह ही माहवारी के समय में भी क्रेविंग यानी कुछ-ना-कुछ खाने का मन करता है। इस समय में आपको नमक युक्त स्नैक्स का परहेज करना चाहिए। खासतौर से इस समय चिप्स, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों का बिलकुल परहेज करना चाहिए। अधिक नमक युक्त खाने से माहवारी का दर्द और बढ़ सकता है| माहवारी के समय आपका शरीर पानी का अधिक इस्तेमाल करता है, जिससे सूजन आती है| ऐसे में, अधिल नमक वाला खाना खाने से सूजन में इजाफा हो सकता है और पीरियड्स का दर्द और बढ़ सकता है।