कम लम्बाई से है परेशान तो करिए ताडासन

योग के जादुई फायदों के कारण ही पूरा संसार अब योग की ओर बढ़ रहा है। योग से सब संभव है। इसका प्रभाव तन पर ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है। अगर आप पतला होना चाहते हैं, तो संभव है। अगर आप तनाव मुक्तव होना चाहते हैं, तो ये भी संभव है और अगर आप लम्बे होना चाहते हैं, ये भी संभव है। जी हां, लम्बाई बढ़ाने में कैसे सहायक है योग आइये हम आपको बताते हैं।

ताड़ासन लम्बामई बढ़ाने में मदद करता है और इस योग से शरीर में संतुलन और दृढ़ता आती है। जितना कठिन इसका नाम है उतनी ही आसानी से किसी भी उम्र में ताड़ासन किया जा सकता है तथा गहरी सांस लेने-छोडऩे की प्रक्रिया में भी सुधार आता है।

ऐसे करें ताड़ासन :-

अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें। दोनों हाथ कमर की सीध में ऊपर की ओर रखें और हथेलियों को मिलाएं। उसके बाद सांस भरते हुए दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। दोनों एडियां भी ऊपर की और उठती हैं और शरीर का पूरा भार पंजों पर डाल दें। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आएं. इस आसन को प्रतिदिन 10-12 बार करें।