World Food Day 2022 : ये सुपरफूड बढ़ाएंगे आपके शरीर की इम्युनिटी, रहेंगे स्वस्थ

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य, हर व्यक्ति तक सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की पहुंच को सुनिश्चित करना है। साथ ही कुपोषण और भुखमरी के लिए जागरूकता फैलाना है। इसी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार है और ये एक स्वस्थ जीवन के लिए वरदान के समान है। आज के इस विशेष दिन पर हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपरफूड की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपको स्वस्थ रखने का काम करेंगे। स्वस्थ जीवनशैली और प्रतिरोधक क्षमता को बढाने का एक बहुत अच्छा तरीका है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है। विटामिन ए, सी, और ई, साथ ही फाइबर और कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट के साथ पैक, ब्रोकोली सबसे स्वस्थ सब्जियों में से एक है जिसे आप अपनी प्लेट में रख सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे जितना संभव हो उतना कम पकाना है या सबसे बेहतर तरीका है कच्चा सेवन करना। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध से पता चला है कि भोजन में अधिक पोषक तत्व रखने के लिए आप ब्रोकली को स्टीम करके खा सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है इसलिए इसका प्रयोग शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाने, वजन और मोटापे को कम करने में किया जाता है। इसमें पॉलीफेनोल उपस्थित होता है जो शरीर को रोगो से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है साथ ही इंफ्लमैशन को भी कम करता है। इसके साथ ही ये पाचन क्रिया एवं मस्तिष्क को भी ठीक कार्य करने में मदद करता है।

लहसुन
लहसुन दुनिया के लगभग हर व्यंजन में पाया जाता है। यह भोजन में थोड़ा सा स्वाद जोड़ता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। प्रारंभिक सभ्यताओं ने संक्रमणों से लड़ने में इसके महत्व को पहचाना है। लहसुन हृदय को स्वस्थ रखने और लो ब्लड प्रेशर की समस्या से उबरने में मदद करता है। इसके प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण सल्फर युक्त कंपाउंड की भारी मात्रा से आते हैं, जैसे कि एलिसिन।

हल्दी

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती है इसलिए यह एक अच्छी इम्युनिटी सिस्टम बूसटर कहलाती है। साथ ही हल्दी रक्त को शुद्ध करने और शरीर के रंग और रूप को सुधारने का काम भी करती है। हल्दी में मोजूद गुणों की वजह से यह शरीर को कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक की गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन नमक तत्व शरीर के रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे ग्लूकोस का मेटाबोलिज्म सही रह सके और व्यक्ति मधुमेह जैसी बीमारियों से दूर रह सके।

दही

दही, लस्सी, छाछ, रायता, आदि कई रूपों में आप इसे अपनी थाली में सजा सकते हैं। रोजाना आपके खाने में अलग स्वाद जोड़ने के अलावा यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ये कैटेगरी बीमारियों से लड़ने में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित कर सकती हैं। स्वाद और चीनी से भरे हुए दही के बजाय सादा दही लेने की कोशिश करें। आप सादे दही को स्वस्थ फलों और शहद की एक बूंद से मीठा कर सकते हैं। दही भी विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और माना जाता है कि यह बीमारियों के खिलाफ आपके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

खट्टे फल
अधिकतर रोगों में डॉक्टर मरीज को सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और कोल्ड-कफ से लड़ने के लिए शरीर को मजूबत बनाता है। सिट्रस फ्रूट्स में अंगूर, संतरे, कीनू, नींबू आते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको इन फलों का नियमित सेवन करना चाहिए।

अलसी

अलसी हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें बहुत से गुण होते हैं।आलसी का नियमित सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है। अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, ओमेगा-3 और फैटी एसिड होता है जो की हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

अदरक

अदरक में भई कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें। सौंफ या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। दिन में 3-4 बार अदरक का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।