इन 3 एक्सरसाइज की मदद से घटाएं जांघों की फैट, छूमंतर हो जाएगी चर्बी

शरीर के किसी भी हिस्से में जमी अतिरिक्त चर्बी आपकी सुंदरता में खलल डालने का काम करती हैं और आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होती हैं। ऐसी ही परेशानी आती हैं जांघों की फैट में। जांघों पर जमी चर्बी उठने-बैठने में भी मुश्किल पैदा करती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो इस चर्बी को छूमंतर करने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

स्क्वाट

स्क्वाट को करने से जांघों की चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ जोड़ें। उसके बाद अपने शरीर को कुर्सी में बैठने की मुद्रा में करते हुए बैठ जाए। अब अपने हाथों को एकदम सीधा रखकर धीरे- धीरे ऊपर की ओर उठे और नीचे की तरफ बैठे। ऐसा बार-बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज को आप अपने हिसाब से कर सकते हैं। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से जांघों और पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलेगी।

वीरभद्रासन

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के बीच कम से कम 4 फीट की दूरी रखें। अब बाएं पैर को हल्का बाएं तरफ मोड़ें। इसके बाद अपने दाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाते हुए दोनों पैरों को थोडा़ सा मोड़ें। हाथों को ऊपर की और करते हुए नमस्ते की मुद्रा में रखें। इसी स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। रोजाना इस आसन को करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होने के साथ जांघों, पेट और बाजूओं पर जमा फैट कम करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर चुस्त व तंदरूस्त होता है। शरीर के साथ मानसिक रूप से भी विकास होता है।

आनंद बालासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने घुटनों को आगे और ऊपर की तरफ करते हुए धीरे-धीरे मोड़ें। अपने घुटनों को पेट के पास लेकर आए। गहरी सांस लेते हुए पैरों की अगुंलियों को अपने हाथों से पकड़ें। इसी मुद्रा में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाए। रोजाना सुबह इस आसन को करने से पेट, जांघों और हिप्स की एक्सट्रा चर्बी कम होगी।