सिर दर्द की समस्या को दूर करता है सिंघाड़ा, जानें इसके कई फायदे

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए जरूरी है की मौसम के अनुसार ही चीजों का सेवन किया जाये। सर्दियों के मौसम ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसमी बीमारियाँ भी अपनी दस्तकदेने लगी है। इन बीमारियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुरूप आहार में फलों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बतायेंगे जो आपको सर्दियों के मौसम में स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। सिंघाड़ा यानिकी चेस्टनट सेहत के बहुत ही गुणकारी है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको सेहत से जुडी कई परेशानियों को दूर कर सकते है। तो आइये जानते है इस बारे में....


* महिलाओं की सेहत के लिए भी सिंघाडा बहुत अच्छा है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी,यूरिन प्रॉब्लम आदि में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

* अस्थमा के रोगियों के लिए सिंघाड़ा बहुत लाभकारी है। इस फल का नियमित सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं से बहुत राहत मिलती है।

* जिन लोगों को बवासीर की परेशानी है उन्हें सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

* शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर सिंघाड़े का लेप बनाकर लगाएं। सूजन ठीक हो जाएगी।

* सिंघाड़ा आयोडीन की कमी भी पूरी करता है। इससे गले संबंधी रोग और थाइराइड ग्रंथि को सुरक्षा प्रदान करता है।

* सफ़ेद पानी की समस्या है तो भी सिंघाड़े का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। सिंघाड़े को पीसकर रोजाना सुबह शाम इसकी एक चम्मच फंकी लेने से भी सफ़ेद पानी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

* सिर दर्द की समस्या में सिंघाड़े का सेवन करना उचित होता है। सिंघाड़े सेवन से सिर दर्द बहुत हद तक खत्म हो जाता है।