Coronavirus : क्या आप सही तरीके से कर रहे हैं मास्क का इस्तेमाल, जानें यहां

कोरोना के कहर से तो सभी वाकिफ हैं कि किस तरह दुनियाभर में लाखों लोग इससे ग्रस्त है। चीन के अलावा इटली, ईरान, स्पेन और अमेरिका में भी यह वायरस तेजी से फैल चुका है और इसको देखते हुए भारत सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ऐसे में लोगों को अच्छी डाइट लेने हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने और मास्क पहनने के बारे में कहा जा रहा हैं। लोग मास्क का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन अधूरी जानकारी के साथ। इसलिए आज हम आपके लिए मास्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कब पहनें मास्क

- आपको मास्क पहनने की जरूरत तभी है जब आप कोविड 19 से संक्रमित मरीज की देखभाल कर रहे हो।
- जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।
- ट्रेवल करते समय मास्क पहनना जरूरी है साथ ही घर से बाहर जाते समय भी मास्क पहनना ना भूलें।

मास्क पहनते वक्त बरतें ये सावधानियां

- मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए।
- मास्क छूने के बाद अल्कोहल युक्त सैनेंटाइडर से हाथ धोएं।
- अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिए
- मास्क ऐसे पहनें कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे।
- मास्क को बार-बार ना छुएं।
- एक बार इस्तेमाल किए मास्क को दोबारा यूज ना करें। इसे हर रोज बदलना चाहिए।

मास्क कैसे उतारें?

- मास्क उतारते वक्त उसकी लास्टिक या फीता पकड़क कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए।
- मास्क को कभी बाहर की तरफ से हाथ ना लगाएं।
- मास्क को पीछे से उतारें और तुरंत डस्टबीन में डाल दें।
- हाथों को अल्कोहल के हैंड सैनेटाइजर या साबुन से साफ करें।