फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता हैं इन चीजों के साथ किया गया दूध का सेवन, आइये जानें

दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है जिसमें प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती हैं। आज तक आपने दूध पीने के कई फायदे सुने होंगे, पर क्या आप जानते हैं खाने की कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने के तुरंत बाद अगर दूध का सेवन किया जाता है तो वह शरीर के लिए जहर का काम करता है। जी हां, दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक होता हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

दूध और फ्रूट्स

यूं तो आजकल दूध में फ्रूट्स ब्लेंड कर के स्मूदीज बनानेका फैशन हो गया है। हम में से अधिकतर लोग दूध के साथ फ्रूट मिलाकर शेक पीते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, केला, स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल, संतरे जैसे फल पाचन के समय पेट में गर्मी बढ़ाते हैं। वहीं, दूध की प्रकृति ठंडी होती है। दूध और फलों की प्रकृति पूरी तरह से उलटी होने पर पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे सर्दी-खांसी-जुखाम, एलर्जी जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

दूध और नमक

दूध पीने से पहले कभी भी नमक से बनी चीज का सेवन न करें। इससे शरीर में विपरीत प्रभाव होता है। नमक और दूध जब मिल जाते हैं तो पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर नमक खाया है तो करीब 2 घंटे बाद दूध का सेवन करें।

दूध और मछली

यह तो आप सभी जानते होंगे कि दूध और मछली कभी भी साथ में या एकदम आगे-पीछे नहीं लेना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जिसे बनाते समय दूध का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि-आपका पसंदीदा व्हाइट सॉस पास्ता दूध की मदद से बनता है। इसी पास्ता में चिकन/मीट भी होता है। डॉक्टर्स का दूध को लेकर मानना है कि दूध अपने आप में पूर्ण है। शरीर को दूध को पचने के लिए समय की जरूरत होती है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसे किसी भी अन्य तरह के प्रोटीन जैसे कि मीट आदि के साथ मिक्स करने पर पाचन-तंत्र पर काफी दबाव पड़ता है।

दूध और उड़द की दाल

अगर आप दूध के साथ मूंग, उड़द, चना खाते हैं तो यह पाचन के लिए ठीक नहीं होता है। गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल, लहसुन, कमलनाल, सभी नमकयुक्त व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए। इनके बीच कम-से-कम 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें। अगर आप उड़द की दाल को दूध के साथ खाते है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

दूध और तरबूज

गर्मियां आ गई हैं और यह मौसम पानी वाले फल खाने का है जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। तरबूज दिन में किसी भी समय खा सकते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ तरबूज के कई फायदें हैं। 96 प्रतिशत पानी वाला यह फल गर्मियों के लिए परफेक्ट कहा जा सकता है। तरबूज में पोटेशियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं। समर डाइट में इसे सबसे हेल्दी फ्रूट कहा जा सकता है, लेकिन इसे दूध के साथ लेना खतरे की घंटी गले में बांधने से कम नहीं होगा।

दूध और मूली

हम जब भी दूध को नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है। अगर आप मूली, जामुन, मछली आदि खा रहे हैं तो दूध का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपको त्वचा संबंधी कई रोग घेर सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा चेहरे पर खुजली होने के साथ चेहरे पर जल्द झुर्रियां पड़ने की भी आशंका बनी रहती है।

दूध और अंकुरित अनाज

दूध कभी भी कच्चे अंकुरित अनाज या प्याज का सलाद नहीं खाने चाहिए। क्योंकि इससे गैस और दाद-खाज और एग्जिमा का खतरा बढ़ता है। कई बार लूज मोशन भी हो सकते हैं।

दूध और करेले-भिंडी

दूध पीने के बाद करेले और भिंडी की सब्जी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर काले धब्बे पड़ने शुरू हो सकते हैं जिसकी वजह से चेहरा बेहद खराब दिखने लगता है।