सूरज की रोशनी में रखकर चार्ज करे पानी को, सेवन से होंगे गजब के फायदे

भारतीय संस्कृति में सूर्य का एक विशेष स्थान है। यह आग का मुख्य स्त्रोत है, जो हमारी पृथ्वी को बनाने वाले तत्वों में से एक है। सूर्य एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। सूर्य की सप्तरंगी किरणों में अद्भुत रोगनाशक शक्ति है। सुबह से शाम तक सूर्य अपनी किरणों, जिनमें औषधीय गुणों का अपार भंडार है, अनेक रोग उत्पादक कीटाणुओं का नाश करता है। आयुर्वेद की किताब के अनुसार, कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने और ठीक करने के लिए सूर्य के प्रकाश का लाभ कई तरहों से लिया जा सकता है। ऐसा ही एक तरीका है सनलाइट चार्ज वॉटर। सनलाइट चार्ज वॉटर के बारे में शायद ही पहले कभी सुना होगा। ऐसे में हम आपको आपको सनलाइट चार्ज वॉटर में बताएंगे साथ ही इससे होने वाले फायदों के बारे में भी...

वैदिक संस्कृति के अनुसार, सूर्य जल चिकित्सा एक सदियों पुरानी चिकित्सा तकनीक है। जिसमें सूर्य के प्रकाश से चार्ज किए पानी का सेवन कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता था। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य के प्रकाश से आवेषित जल बनाने की इस पूरी प्रक्रिया को सूर्य जल चिकित्सा के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता था कि यह पानी उम्र को बढ़ाता है। आयुर्वेद किताबों के अनुसार, जब सूर्य का प्रकाश पानी पर पड़ता है, तो यह पानी के मॉलीक्यूलर स्ट्रक्चर को बढ़ाता है, पानी को ऊर्जा देता है और इसे जीवंत बनाता है। सूर्य के प्रकाश से चार्ज किया गया पानी मूल रूप से पानी ही है, जो सूर्य की किरणों के गुणों को अवशोषित करने के लिए सूर्य के प्रकाश के नीचे रख दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पानी में जादुई उपचार गुण हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।

- विशेषज्ञों के अनुसार सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाले पानी में एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।
- आयुर्वेद की किताबों के अनुसार, इस पानी का रोजाना सेवन पाचन संबंधी समस्याएं जैसे हार्ट बर्न, अल्सर और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
- सूरज की रोशनी हमेशा से ही विटामिन-डी का बेहतरीन स्त्रोत रही है और इसी तरह से सूरज की रोशनी से चार्ज किया गया पानी भी ताकत और हड्डियों के स्वस्थ्य को बढ़ावा देने का शानदार तरीका है।
- यदि आप दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो आपको सूर्य से चार्ज वॉटर पीना चाहिए। यह आपके शरीर को ऊर्जा से भर देगा ।
- खुद को हाइड्रेट करने के लिए सूर्य से चार्ज पानी पीना एक बेहतरीन तरीका है। यह आपको बहुत रिलेक्स करने के साथ तरोताजा महसूस कराता है।
- आंख से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको सूर्य से चार्ज पानी से आंखों को धोना चाहिए। चूंकि यह पानी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल है, इसलिए यह किसी भी सामान्य समस्या को दूर कर सकता है।
- शरीर में डैमेज सेल्यूलर सेल्स कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में सन चार्ज पानी पीने से सेल्यूलर लेवल को हुए नुकसान से निपटने में मदद मिलती है।

सूर्य से चार्ज पानी को घर पर बनाने का बेहद आसान तरीका है। इसके लिए एक कांच की बोतल में पानी भरकर कम से कम 8 घंटे के लिए धूप में रख दें। इसे आप रोजाना कर सकते हैं या अच्छे रिजल्ट के लिए इसे 3 दिन के लिए 8 घंटे के लिए धूप में रख सकते हैं। इस पानी को फ्रिज में रखने से बचें। इससे पानी के स्वास्थ्यवर्धक गुणों में कमी आ सकती है। इस पानी का सेवन पूरे दिन करें। आप कितना पानी पीते हैं, इसके आधार पर 1 या एक से ज्यादा बोतल को धूप में रख सकते हैं। सूर्य से चार्ज पानी पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।